होम / पर्सनल फाइनेंस / दिवाली पर मल्टी-एसेट फंड से बढ़ाएं अपने पोर्टफोलियो की चमक, ऐसे करें निवेश

दिवाली पर मल्टी-एसेट फंड से बढ़ाएं अपने पोर्टफोलियो की चमक, ऐसे करें निवेश

मल्टी-एसेट फंड के अंतर्गत इक्विटी फंड भी दीपक की तरह अपनी भूमिका निभाते हैं. इक्विटी आम तौर पर पोर्टफोलियो का ग्रोथ इंजन होती है, जो लॉन्‍ग टर्म में हाई रिर्न देने के लिए जानी जाती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिवाली को रोशनी का त्योहार कहते हैं, जिसे सबसे अधिक संख्या में भारतीयों द्वारा मनाया जाता है. यह एक ऐसा समय है, जब पूरा परिवार एकजुट होता है और साथ मिलकर खुशियां मनाता है. वहीं, दिवाली के उत्सव का केंद्र लक्ष्मी पूजा है, जहां हम घर में धन और संपन्नता लाने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं. ऐसे ही धन प्राप्ति के लिए हमें कड़ी मेहनत भी करनी चाहिए और समझदारी से निवेश भी करना चाहिए. तो चलिए जानते हैं इस दिवाली आप अपनी इन्‍वेस्‍टमेंट पोर्टफोलियो की योजना कैसे तैयार कर सकते हैं?

पूजा की थाल जैसे होते हैं मल्टी-एसेट फंड

बड़ौदा बीएनपी परिबा एएमसी के सीईओ सुरेश सोनी ने बताया है कि जब भी हम अपने इन्‍वेस्‍टमेंट पोर्टफोलियो की योजना बनाते है, उस समय देवी लक्ष्मी की पूजा थाली से प्रेरणा ले सकते हैं. जैसे पूजा थाली में कई तरह की वस्तुएं होती हैं, जिनमें से हर एक पूजा की पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उसी तरह मल्टी-एसेट फंड में अलग अलग एसेट क्लास एक साथ मिलकर निवेश के लिए एक मजबूत पोर्टफोलियो बनाते हैं. पूजा की थाली के अलग अलग वस्तुओं की तरह, मल्टी-एसेट फंड में भी कैश के साथ-साथ इक्विटी, डेट, गोल्‍ड जैसे अलग अलग एसेट क्लास शामिल होते हैं.

पोर्टफोलियो में दीपक की तरह है इक्विटी
पूजा की थाली का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कंपोनेंट दीपक है. एक दीपक अंधेरे को दूर करने का प्रतीक है और यह किसी के जीवन में उम्मीद और स्पष्टता लाता है. यह रास्ता दिखाने वाला प्रकाश है, जो पूरे अनुष्ठान को प्रकाशित करता है. मल्टी-एसेट फंड के संदर्भ में, इक्विटी भी दीपक की तरह अपनी भूमिका निभाते हैं. इक्विटी आम तौर पर पोर्टफोलियो का ग्रोथ इंजन होती है, जो लॉन्‍ग टर्म में हाई रिर्न देने के लिए जानी जाती है. 

लॉन्ग में अधिक रिटर्न देते हैं इक्विटी फंड
सुरेश सोनी के अनुसार जैसे दीपक कमरे को रोशन करता है, वैसे ही इक्विटी लंबी अवधि में हाई रिटर्न की पेशकश कर ग्रोथ के रास्‍ते को रोशन करने में मदद करता है. हालांकि बाजार की अस्थिरता के कारण उनमें एक निश्चित स्तर का जोखिम होता है, लेकिन वेल्‍थ क्रिएशन की उनकी क्षमता उन्हें एक अच्छी तरह से बैलेंस पोर्टफोलियो के लिए‍ जरूरी बनाती है. कई रिसर्च से पता चला है कि लंबी अवधि के दौरान इक्विटी ने हमेशा निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न के साथ बेहतर अनुभव दिया है. इक्विटी हाइएस्‍ट लॉन्‍ग टर्म रिटर्न वाला एसेट क्‍लास है. जिस प्रकार पूजा की थाली इन सभी वस्तुओं के बिना अधूरी है, उसी तरह एक पोर्टफोलियो को संतुलित करने और लंबी अवधि में हाई रिटर्न हासिल करने के लिए एसेट क्लास के मिश्रण की जरूरत होती है. मल्टी-एसेट फंड, इक्विटी, डेट, गोल्‍ड और कैश के संयोजन के साथ निवेशकों को वेल्थ क्रिएशन के लिए एक डाइवर्सिफिकेशन प्रदान करते हैं, जिससे आपका म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो मजबूत होता है.

फूल की तरह है डेट एसेट क्लास

फूल देवी लक्ष्मी की पूजा थाली का एक अन्य महत्वपूर्ण कंपोनेंट हैं, जो इसकी सुंदरता बढ़ाते हैं और पवित्रता का प्रतीक हैं. वे पूजा में खुशबू और रंग जोड़ते हैं. वहीं पूजा की प्रक्रिया में मन की शांति बढ़ाते हैं और इसे और अधिक आध्यात्मिक बनाने में मदद करते हैं. मल्टी-एसेट फंड में, डेट विकल्प -जैसे बॉन्‍ड, डिबेंचर और गवर्नमेंट सिक्योरिटीज, एक समान भूमिका निभाते हैं. मल्टी-एसेट फंड में डेट के विकल्प स्थिरता के साथ रेगुलर इनकम प्रदान करते हैं, जैसे फूल की भूमिका पूजा पाठ में खूबसूरती और शांति जोड़ना होता है, जबकि इक्विटी में उतार-चढ़ाव होता है, डेट विकल्प एक बफर के रूप में काम करते हैं. डेट फंड या ऐसे विकल्‍प यह सुनिश्चित करते हैं कि पोर्टफोलियो में बैलेंस बना रहे और बाजार के बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव से सुरक्षा मिले. वे पोर्टफोलियो को सुरक्षा देते हैं, जिसके चलते निवेशकों को रेगुलर इनकम के साथ ही बाजार की अनिश्चितताओं से निपटने का भरोसा हासिल होता है, जो कैश फ्लो की जरूरतों का ध्यान रखने में भी मदद करती है.

गोल्ड रोली/तिलक की तरह

रोली या तिलक, पूजा के दौरान शुभ और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में माथे पर लगाया जाता है. यह पवित्र चिन्ह भक्तों को निगेटिव एनर्जी से बचाता है. मल्‍टी-एसेट फंड में, गोल्‍ड इस तरह से सुरक्षा ढाल के रूप में काम करता है. गोल्ड को अक्सर महंगाई और बाजार की मंदी के खिलाफ सुरक्षा या बचाव के रूप में माना जाता है. तिलक, जो रक्षा करने के साथ ही आशीर्वाद देता है, उसी तरह गोल्‍ड आर्थिक उथल-पुथल के समय एक सुरक्षित एसेट क्लास के रूप में काम करके आपके पोर्टफोलियो को भी सेफ करता है. वैल्‍यू को संरक्षित करने की इसकी क्षमता, इसे अपने निवेश की सुरक्षा चाहने वाले निवेशकों के लिए एक जरूरी एसेट क्लास बनाती है. हाल के दिनों में देखा गया है कि गोल्‍ड ने हाई रिटर्न दिया है. गोल्ड की कीमतों में तेजी का एक कारण यह है कि इस कीमती मेटल के कई उपयोग हैं और दुनिया में गोल्‍ड के सबसे बड़े कंज्‍यूमर्स भारत और चीन में प्रति व्यक्ति आय बढ़ने के साथ, इसकी मांग भी बढ़ रही है.

क्‍वॉइंस/मनी: कैश इक्विवेलेंट्स

धन, संपन्नता और वित्तीय रूप से पर्याप्त संसाधन होने के प्रतीक के रूप में पूजा की थाली पर सिक्के या धन रखे जाते हैं. वे फाइनेंशियल ग्रोथ और स्थिरता के लिए देवी लक्ष्मी से आशीर्वाद मांगने के लिए हैं. निवेश की दुनिया में, कैश या कैश इक्विवेलेंट्स, जैसे TREPS (ट्रीजरी बिल रीपरचेज एग्रीमेंट्स) और ट्रीजरी बिल, इन सिक्कों के समान हैं। कैश पोर्टफोलियो के भीतर एक सुरक्षा का जाल बनाते हैं, जो बाजार की अस्थिरता के दौरान पोर्टफोलियो को स्थिरता और फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

22 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

12 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

37 seconds ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago