होम / पर्सनल फाइनेंस / ये बैंक FD पर दे रहे 9 प्रतिशत से ज्यादा का ब्याज, सुरक्षित निवेश के साथ मिलेगा अधिक रिटर्न!

ये बैंक FD पर दे रहे 9 प्रतिशत से ज्यादा का ब्याज, सुरक्षित निवेश के साथ मिलेगा अधिक रिटर्न!

शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच लोग सुरक्षित निवेश का विकल्प तलाश रहे हैं. ऐसे में लोग सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न के लिए बैंक एफडी का विकल्प चुन सकते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ अधिक रिटर्न का विकल्प तलाश रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, इन दिनों शेयर बाजार में लोगों को भारी नुकसान हो रहा है. हालांकि शेयर बाजार में 5 दिनों की गिरावट के बाद 28 अक्टूबर को तेजी देखी गई, लेकिन अभी भी जोखिम बना हुआ है. निवेशकों को आगे मार्केट में बिकवाली आने का डर सता रहा है. ऐसे में आपको निवेश करना भी है तो आपके लिए सबसे सुरक्षित विकल्प फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है. तो चलिए जानते हैं कौन-कौन से बैंक एफडी पर सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहे हैं?

ये बैंक दे रहे 9.5 प्रतिशत का ब्याज
पोर्टफोलियो निवेश प्लेटफॉर्म स्मॉलकेस अब उच्च ब्याज दर वाली फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाएं पेश कर रहा है, जिसमें निवेशक 9.5 प्रतिशत तक की ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं. शिवालिक बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, साउथ इंडियन बैंक और नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ साझेदारी में स्मॉलकेस ने यह पेशकश की है, जो 60 महीने तक की अवधि के लिए लागू है. इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निवेशक न्यूनतम 1,000 से लेकर  लाख 10 लाख तक की राशि पर एफडी कर सकते हैं.

सीनियर सिटीजन को मिल रहा इतना ब्याज

स्मॉलकेस की योजना के तहत सीनियर सिटीजन को 7 से 9.5 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है, जो बैंक और योजना के अनुसार अलग-अलग है. इसमें नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 9.5 प्रतिशत, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 9.1 प्रतिशत की दर पर ब्याज दे रहे हैं.

स्मॉलकेस पर दी जाने वाली एफडी आरबीआई से मान्यता प्राप्त
स्मॉलकेस पर दी जाने वाली सभी एफडी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा मान्यता प्राप्त हैं और यह डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) द्वारा बीमाकृत होती हैं. इस बीमा के अंतर्गत प्रत्येक बैंक में प्रति अकाउंट 5 लाख रुपये तक का कवरेज सुनिश्चित होता है, जिससे निवेशकों को उनके जमा पैसों की सुरक्षा की गारंटी मिलती है. स्मॉलकेस ने अपने प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से डिजिटल और यूजर-फ्रेंडली बनाया है, जिसमें निवेशक बिना किसी कागजी कार्रवाई के एफडी बुक कर सकते हैं और अपने निवेश को आसानी से मैनेज कर सकते हैं.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

22 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

13 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 minute ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago