होम / खास खबर / क्‍या आप भी शामिल हो सकते हैं प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में, जान लीजिए इसका जवाब

क्‍या आप भी शामिल हो सकते हैं प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में, जान लीजिए इसका जवाब

अयोध्‍या को 22 तारीख को होने वाले कार्यक्रम को लेकर छावनी में तब्‍दील कर दिया जाएगा. खुद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस कार्यक्रम की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

22 जनवरी को अयोध्‍या में होने वाले प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में हर हिंदु और कहें कि राम का भक्‍त जाना चाहता है. समूची अयोध्‍या को 22 तारीख को होने वाले प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम के लिए भव्‍य तरीके से सजाया जा सकता है. खुद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने देर रात तक सभी तैयारियां का जायजा लिया है. लेकिन अगर आप भी इस दिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने की सोच रहे हैं तो आपको बताना चाहते हैं कि यूपी सरकार ने इसे लेकर स्थिति स्‍पष्‍ट कर दी है. 22 जनवरी को केवल वही लोग अयोध्‍या आ सकेंगे जिन्‍हें उस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र दिया गया है. 

अब तक कई लोगों को दिया जा चुका है आमंत्रण 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 22 जनवरी को जिस दिन प्राण प्रतिष्‍ठा होनी है उस दिन अयोध्‍या में सिर्फ वही लोग आ सकेंगे जिन्‍हें निमंत्रण दिया गया है. वहीं दूसरी ओर गुरुवार को योगी आदित्‍यनाथ ने सभी तैयारियां का जायजा लिया. उन्‍होंने अयोध्‍या में बन रहे नए रेलवे स्‍टेशन से लेकर नए हवाई अड्डे का भी दौरा किया. माना जा रहा है कि 22 जनवरी को अयोध्‍या में सैकड़ों विमान पहुंचेंगे. वहीं योगी सरकार की ओर से होटलों को भी जायज रेट लेने के लिए कहा गया है.  

पीएम मोदी करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन 
22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम से पहले 30 दिसंबर को अयोध्‍या के एयरपोर्ट को शुरू कर दिया जाएगा. इस एयरपोर्ट का उदघाटन पीएम मोदी करेंगें. इस उदघाटन के बाद एयर इंडिया वहां के लिए 30 दिसंबर से अपनी सेवा शुरू कर देगा. जबकि 16 जनवरी से दिल्‍ली से अयोध्‍या के लिए नियमित सेवा की शुरुआत हो जाएगी. वहीं 30 दिसंबर को मर्यादा पुरुषोत्‍तम रेलवे स्‍टेशन का भी उद्घाटन किया जाएगा. 

7000 लोगों को आमंत्रण भेजा गया है
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम के लिए देशभर से कोई 7000 लोगों को आमंत्रण भेजा गया है. इनमें अलग-अलग क्षेत्रों के नामी लोगों अंबानी, अडानी, सोनिया गांधी, अधीर रंजन चौधरी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई पत्रकारों, संतों और ग्रहस्‍थों से लेकर कई डिप्‍लोमेट को भी आमंत्रण भेजा है. जहां तक बात है रामलला की मूर्ति की तो तीन लोग इस मूर्ति निर्माण के कार्य में जुटे हुए हैं जो भी सुंदर प्रतिमा का निर्माण करेगा उसी मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा की जाएगी.प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम की पूजा अर्चना 16 जनवरी से हो जाएगी. 

ये भी पढें:  Azad Engineering के IPO को कैसा मिल रहा है रिस्‍पांस, क्‍या है ग्रे मार्केट की स्थिति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

29 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

16 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago