✕

होम / जॉब्स-एजुकेशन / यूपी के युवाओं को था जिसका इंतजार, आ गई वो खबर; इस दिन होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

यूपी के युवाओं को था जिसका इंतजार, आ गई वो खबर; इस दिन होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. पेपर लीक के बाद परीक्षा दोबारा हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

उत्तर प्रदेश के युवा पुलिस भर्ती परीक्षा की जिस तिथि के घोषित होने का इंतजार कर रहे थे, उस पर बड़ी खबर सामने आ गई है.  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है. बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अगले महीने यानी अगस्त 2024 में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. 23 अगस्त से लेकर 31 अगस्त के बीच कुल 5 तारीखों में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. 

CM के निर्देश का पालन
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार, कुल 60244 पदों के लिए पुन: परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसका आयोजन 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त 2024 को किया जाएगा. बता दें कि इस भर्ती के लिए पहली बार परीक्षा फरवरी में हुई थी. पूरे प्रदेश में 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे. लेकिन पेपर लीक होने के चलते परीक्षा रद्द करनी पड़ी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा लेने का आदेश दिया था. उसी को ध्यान में रखते हुए ठीक छठे महीने में परीक्षा होने जा रही है.

दिशा-निर्देश होंगे जारी 
परीक्षा की तिथि की घोषणा के बाद अगले कुछ दिनों में इससे जुड़े दिशा-निर्देश भी सामने आ जाएंगे. एग्जाम से करीब 10 दिन पहले एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाएगा, जिसे यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है. बता दें कि यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक होने को लेकर काफी बवाल मचा था. सरकार ने इस एग्जाम को कंडक्ट कराने की जिम्मेदारी अहमदाबाद की प्राइवेट कंपनी एजूटेस्ट (Edutest) को दी थी. पेपर लीक के आरोपों के बाद मामले की जांच STF क सौंपी गई. यूपी एसटीएफ ने जांच में एजूटेस्ट की कई गंभीर खामियां उजागर की. इसके बाद योगी सरकार ने एजूटेस्ट को ब्‍लैक लिस्‍ट कर दिया था.

होमगार्ड पर भी फोकस 
अभी चंद रोज पहले ही खबर आई थी कि योगी आदित्यनाथ सरकार होमगार्ड (Home Guard) नियुक्ति की प्रक्रिया को जल्द ही शुरू करने वाली है. उत्तर प्रदेश में 42 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी. होमगार्ड भर्ती की प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने होमगार्ड नियुक्ति में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने और पूरी पारदर्शिता बरते जाने का सख्त निर्देश दिया है. CM योगी की तरफ से आपदा मित्रों को प्रशिक्षण के बाद जल्द ही होमगार्ड के रूप में तैनात करने के लिए भी कहा गया है. इसके साथ ही उन्होंने होमगार्ड की फिटनेस को लेकर साप्ताहिक ड्रिल पर भी आवश्यक निर्देश दिए हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टेलस डिजिटल इंडिया की पहल: स्कूल नवीनीकरण के साथ छात्रों को डिजिटल सुरक्षा की जानकारी

टेलस डिजिटल इंडिया ने श्री गांधी इंटर कॉलेज में कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में योगदान दिया. स्कूल में 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम, 30 लैपटॉप और खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई.

1 week ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

13-October-2026

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026


बड़ी खबरें

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

20 minutes ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

2 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

4 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

5 hours ago

निसान की घरेलू बिक्री में लगातार आठवें महीने बढ़ोतरी, अक्टूबर में 50% का उछाल

कंपनी ने जनवरी से अक्टूबर के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर कुल 85,124 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की.

3 hours ago