होम / जॉब्स-एजुकेशन / University Of Southampton ने अपने दिल्ली कैंपस के लिए लर्निंग और टीचिंग डायरेक्टर नियुक्त किए

University of Southampton ने अपने दिल्ली कैंपस के लिए लर्निंग और टीचिंग डायरेक्टर नियुक्त किए

University of Southampton Delhi, जब गुरुग्राम में अपना कैंपस खोलेगा, तब यह भारत की पहली ग्लोबल टॉप 100 यूनिवर्सिटी बन जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

University of Southampton ने डॉ. सगया अमलाथास को अपने दिल्ली कैंपस के लिए लर्निंग और टीचिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है. डॉ. अमलाथास का काम इस नए कैंपस में उत्कृष्ट शिक्षा और बेहतरीन स्टूडेंट अनुभव सुनिश्चित करना होगा. वह जून 2025 में पदभार संभालेंगी, जबकि पहले बैच के छात्र अगस्त 2025 से पढ़ाई शुरू करेंगे.  

भारत में पहली टॉप 100 ग्लोबल यूनिवर्सिटी
  
University of Southampton Delhi, जब गुरुग्राम में अपना कैंपस खोलेगा, तब यह भारत की पहली ग्लोबल टॉप 100 यूनिवर्सिटी बन जाएगी. यह कैंपस भारतीय छात्रों को शोध, इनोवेशन और वास्तविक दुनिया के अवसरों से जुड़ी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देगा. यह भारत की पहली विदेशी यूनिवर्सिटी है जिसे University Grants Commission (UGC) से कैंपस खोलने की अनुमति मिली है.  

डॉ. सगया अमलाथास का अनुभव
  
डॉ. अमलाथास University of Southampton के मलेशिया कैंपस में कंप्यूटर साइंस विभाग की हेड और एसोसिएट प्रोफेसर हैं. उन्होंने वहां पहले कंप्यूटर साइंस बैच की सफलतापूर्वक ग्रेजुएशन करवाई और कई उच्च शिक्षा पहल, महत्वपूर्ण शोध और कंप्यूटिंग इंडस्ट्री में योगदान दिया है. उन्होंने मलेशिया के कृषि, चिकित्सा और टेलीकॉम सेक्टर में उपयोग होने वाले कई ऐप्लिकेशन डिज़ाइन और विकसित किए हैं.

डॉ. अमलाथास ने क्या कहा?
 
डॉ. सगया अमलाथास ने कहा,  "मुझे कोर्स में इनोवेशन लाने का जुनून है और मैं दिल्ली कैंपस में छात्रों के लिए एक रचनात्मक और समावेशी (Inclusive) लर्निंग माहौल बनाना चाहती हूं. मलेशिया में सफलतापूर्वक अकादमिक प्रोग्राम शुरू करने और बढ़ाने के बाद, अब मैं दिल्ली कैंपस को सफल बनाने में योगदान देने के लिए उत्साहित हूं. शिक्षा एक परिवर्तनकारी शक्ति है, और एक लर्निंग और टीचिंग डायरेक्टर के रूप में मेरा उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करना होगा."  

यूनिवर्सिटी का क्या कहना है?

University of Southampton के वाइस-प्रेसिडेंट (इंटरनेशनल एंड एंगेजमेंट), प्रोफेसर एंड्रयू एथर्टन ने कहा, "लर्निंग और टीचिंग डायरेक्टर का पद बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिल्ली कैंपस में शैक्षणिक गतिविधियों का नेतृत्व करेगा. डॉ. अमलाथास यह सुनिश्चित करेंगी कि हमारे कोर्स यूनिवर्सिटी के उच्च शैक्षणिक मानकों और भारत के UGC नियमों के अनुरूप हों. हम उनका स्वागत करते हैं और इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं."
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

18 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

8 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

9 hours ago