होम / जॉब्स-एजुकेशन / यूजीसी NET की रिएग्जाम डेट हुई जारी, जल्द मिलेगा एडमिट कार्ड, जानिए बाकी डिटेल

यूजीसी NET की रिएग्जाम डेट हुई जारी, जल्द मिलेगा एडमिट कार्ड, जानिए बाकी डिटेल

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट जून 2024 री-एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दोबारा आयोजित होने वाली UGC NET 2024 की परीक्षा की एक्जाम डेट जारी कर दी है. यूजीसी नेट परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच दो-दो शिफ्टों में सीबीटी मोड में आयोजित होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा का आयोजन 18 जून को किया गया था. एग्जाम संपन्न होने के बाद पेपर लीक के चलते 19 जून को इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था.

सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल

सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल के मुताबिक इंग्लिश का पेपर 21 जून को पहली और दूसरी शिफ्ट में होगा. हिंदी का पेपर 26 अगस्त को दोनों शिफ्टों में, हिस्ट्री का पेपर 29 अगस्त को दोनों शिफ्टों में होगा. कॉमर्स का पेपर 3 सितंबर को दोनों शिफ्टों में, राजनीति विज्ञान 4 सितंबर को दोनों शिफ्टों में होगा. एनटीए ने कहा है कि एग्जाम सिटी की डिटेल्स परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी. 23 अगस्त को कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, 26 अगस्त को फिलॉस्फी, 22 अगस्त को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर होगा. 

कहां से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?

इस एग्जाम के लिए सभी आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड दोबारा से जारी किये जायेंगे. प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा तिथि से 2 से 3 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे. एनटीए की ओर से एडमिटड कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किये जाएंगे. इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे. आप स्वयं इन स्टेप्स को फॉलो कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

•    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा.
•    वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा.
•    इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा.
•    अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे. 

18 जून को रद्द की गई थी परीक्षा

गौरतलब है कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 18 जून 2024 को किया गया था लेकिन पेपर लीक होने के संदेह पर इसे रद्द कर दिया गया था. हालांकि बाद में सीबीआई जांच में यह सबूत गलत पाए गए थे. 18 जून को देशभर के 317 शहरों के 1205 केंद्रों में आयोजित हुई यूजीसी- नेट परीक्षा के लिए 11.21 लाख से अधिक पंजीकृत उम्मीदवारों में से लगभग 81 प्रतिशत उपस्थित हुए थे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago