होम / जॉब्स-एजुकेशन / सरकार का बड़ा कदम: UGC NET परीक्षा रद्द, CBI करेगी पूरे मामले की जांच 

सरकार का बड़ा कदम: UGC NET परीक्षा रद्द, CBI करेगी पूरे मामले की जांच 

शिक्षा मंत्रालय ने UGC NET 2024 परीक्षा में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद एग्जाम को रद्द कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यूजीसी-नेट परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत के मद्देनजर सरकार ने एक बड़ा कदा उठाया है. शिक्षा मंत्रालय ने देश के विभिन्न शहरों में आयोजित इस परीक्षा को रद्द कर दिया है. साथ ही मंत्रालय ने बताया है कि यूजीसी-नेट एग्जाम नए सिरे से आयोजित किया जाएगा और गड़बड़ी की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी गई है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एग्जाम दोबारा कब कराया जाएगा. मंत्रालय का कहना है कि इस संबंध में अलग से जानकारी साझा की जाएगी. 

गड़बड़ी के मिले संकेत
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की थी, जिसमें गड़बड़ी की बात सामने आई है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 19 जून को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) को परीक्षा के संबंध में गृह मंत्रालय की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) से कुछ इनपुट प्राप्त हुए. ये इनपुट प्रथम दृष्टया परीक्षा में गड़बड़ी के संकेत देते हैं. अब सरकार ने परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यूजीसी-नीट जून 2024 परीक्षा को रद्द कर दिया है. 

मंत्रालय ने कही ये बात 
शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि परीक्षा का आयोजन नए सिरे से किया जाएगा जिसकी जानकारी अलग से साझा की जाएगी. सरकार परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच के लिए पूरे मामले को सीबीआई को सौंपा जा रहा है. यूजीसी नेट परीक्षा देशभर के 317 शहरों के 1205 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 11,21,225 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. 18 जून को आयोजित इस परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी. NTA ने एक ही दिन में सभी 83 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की थी.

विपक्ष ने बोला हमला
UGC नेट परीक्षा में 3 पेपर होते हैं, जिनमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न होते हैं. दोनों पेपरों को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 150 प्रश्नों को हल करना होता है और इसके लिए तीन घंटे का समय दिया जाता है. पेपर 1 सभी उम्मीदवारों के लिए समान और अनिवार्य होता है. जबकि पेपर 2 अलग-अलग विषयों के हिसाब से अलग-अलग होता है. उधर, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. मोदी सरकार- पेपर लीक सरकार' बन गई है. वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार से देश के भविष्य को नुकसान हो रहा है. करोड़ों छात्र हर रोज निराशा के अंधकार में डूब रहे हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago