होम / जॉब्स-एजुकेशन / UGC ने एडटेक कंपनियों के लिए जारी की चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला?

UGC ने एडटेक कंपनियों के लिए जारी की चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला?

ज्यादातर छात्र विदेश को उच्च शिक्षा के लिए इसलिए भी चुनते हैं क्योंकि विदेशी विश्विद्यालयों में बेहतर प्लेसमेंट मिलती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी UGC की तरफ से इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि हाल ही में UGC द्वारा देश में मौजूद एडटेक कंपनियों को एक चेतावनी जारी की गई है. ये चेतावानी खासकर उन एडटेक कंपनियों के लिए जारी की गई है, जो विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर भारत विभिन्न डिग्री कोर्स प्रदान करवाती हैं. आइये, मामले की तह तक चलते हैं और जानते हैं कि आखिर UGC को ये चेतावनी जारी करने की जरूरत क्यों पड़ी?

क्यों जारी की गई चेतावनी?
ज्यादातर छात्रों का सपना होता है कि वह विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करें. जहां कुछ छात्रों का ये सपना पूरा हो जाता है वहीं बहुत से छात्र ऐसे भी होते हैं जो आर्थिक चुनौतियों या फिर किसी अन्य कारण की वजह से विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते. ज्यादातर छात्र विदेश को उच्च शिक्षा के लिए इसलिए भी चुनते हैं क्योंकि विदेशी विश्विद्यालयों में बेहतर प्लेसमेंट मिलती है और साथ ही इनकी डिग्री अन्य विश्वविद्यालयों के मुकाबले काफी ज्यादा वैध होती है. UGC द्वारा जारी की गई चेतावनी डिग्री की इसी वैधता से संबंधित है. 

UGC ने क्या कहा?
दरअसल होता ये है कि विदेशी विश्वविद्यालयों के नाम पर बहुत से एडटेक प्लेटफॉर्म और वेबसाइटें छात्रों से पैसे ले लेती हैं लेकिन इन विश्वविद्यालयों को UGC से मान्यता प्राप्त नहीं होती है और इसी वजह से डिग्री की कोई मान्यता नहीं रह जाती है और बच्चे पैसे खर्च करके, पढ़ाई करके भी कुछ हासिल नहीं कर पाते हैं. इसी संबंध में UGC द्वारा एडटेक कंपनियों को चेतावनी जारी की गई है और कहा गया है कि अगर एडटेक प्लेटफॉर्म विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर कोई डिग्री कोर्स प्रदान करवा रहे हैं और उस विश्वविद्यालय को UGC की मान्यता प्राप्त नहीं है तो डिग्री को वैध नहीं माना जाएगा. इसके साथ ही UGC ने ऐसे कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों को भी सावधान रहने की सलाह दी है. 

UGC डिग्री को नहीं मानेगा वैध
UGC सेक्रेटरी मनीष जोशी ने इस मौके पर कहा कि ऐसे बहुत से मामले सामने आ रहे हैं जिनमें एडटेक प्लेटफॉर्म विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर डिग्री कोर्स प्रदान करवा रहे हैं लेकिन उस विदेशी विश्वविद्यालय को UGC से मान्यता प्राप्त नहीं है. ऐसे किसी भी कोर्स को, जिसे UGC की मान्यता प्राप्त नहीं है, UGC वैध नहीं मानता और न ही इन कोर्सों से संबंधित डिग्री को वैध माना जाएगा. इसके साथ ही मनीष ने यह भी कहा कि UGC को ऐसे कई मामले अखबारों, सोशल मीडिया और TV तक पर देखने को मिले हैं. 
 

यह भी पढ़ें: T-20 में की बराबरी, ODI सीरीज जीतने की है भारत की बारी? यहां देख सकते हैं लाइव मैच!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago