होम / जॉब्स-एजुकेशन / इतने भारतीय स्‍टूडेंट को लंदन के कॉलेज से मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी स्‍कॉलरशिप 

इतने भारतीय स्‍टूडेंट को लंदन के कॉलेज से मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी स्‍कॉलरशिप 

ये स्‍कॉलरशिप उन स्‍टूडेंट को दी जाएगी जो इंजीनियरिंग प्राकृतिक विज्ञान, व्‍यवसाय और चिकित्‍सा अनुसंधान में मास्‍टर कार्यक्रमों का अध्‍ययन कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विदेशों में शिक्षा लेना लगभग हर भारतीय स्‍टूडेंट का सपना होता है. अपने इस सपने को पूरा करने के लिए कई स्‍टूडेंट लोन लेते हैं तो कुछ कई और उपाय अपनाते हैं और पढ़ाई करने जाते हैं. लेकिन अब लंदन का इंपीरियल कॉलेज भारतीय स्‍टूडेंट को अब तक की सबसे बड़ी सकॉलरशिप देने जा रहा है. ये स्‍कॉलरशिप उन 30 भारतीय छात्रों को मिलेगी जिन्‍होंने इस कॉलेज में पढ़ाई के लिए आवेदन प्राप्‍त किया है.

आखिर स्‍कॉलरशिप में मिलेगी क्‍या सुविधा? 
लंदन के इंपीरियल कॉलेज की ओर से मिलने वाली इस स्‍कॉलरशिप का नाम द न्‍यू फ्यूचर लीडर्स छात्रवृत्ति कार्यक्रम रखा गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज की ओर से कहा गया है कि उसने यूके सरकार के शेवनिंग स्‍कॉलरशिप को लेकर भी एक समझौता किया है. ये स्‍कॉलरशिप अगले 3 सालों में 30 छात्रों को दी जाएगी. ये स्‍कॉलरशिप उन छात्रों को दी जाएगी जिन्‍हें 11 मई 2024 तक इंपीरियल कॉलेज में पढ़ाई करने को लेकर प्रस्‍ताव मिला है.

कॉलेज की ओर से कहा गया है कि इस स्‍कॉलरशिप की योजना तब बनी थी जब भारत सरकार के केन्‍द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्‍द्र सिंह यहां की यात्रा पर आए थे. भारत सरकार ने शेवनिंग कार्यक्रम के तहत एक समझौते पर भी हस्‍ताझर किए थे, जिसमें 3 सालों में भारत के तीन मास्‍टर विद्वान छात्रों को स्‍कॉलरशिप मुहैया कराने की बात कही गई है. 

किन-किन विषयों के स्‍टूडेंट को मिलेगी ये स्‍कॉलरशिप? 
ये स्‍कॉलरशिप उन स्‍टूडेंट को दी जाएगी जो इंजीनियरिंग, प्राकृतिक विज्ञान, व्‍यवसाय और चिकित्‍सा अनुसंधान में मास्‍टर कार्यक्रमों में अध्‍ययन कर रहे हैं. इस स्‍कॉलरशिप के तहत ट्यूशन फी से लेकर रहने के सभी खर्चों को कवर किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूके का सबसे बड़ा शेवनिंग कार्यक्रम भारत में चलाया जाता है. 1983 से 3700 स्‍टूडेंट के साथ इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा है. इस साल स्‍कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 नवंबर 2023 है. 

इसलिए जाना जाता है लंदन का इंपीरियल कॉलेज   
इंपीरियल कॉलेज, लंदन के साउथ केंसिंग्टन में स्थित है, जिसे 'Albertopolis' के नाम से भी जाना जाता है इंपीरियल कॉलेज के खास होने की एक वजह इसका एजुकेशन सिस्टम है. यहाँ छात्र विश्व स्तरीय रिसर्चर के समुदाय का हिस्सा बन सकते हैं. इंपीरियल कॉलेज की रिसर्च का अत्याधुनिक और विश्व स्तर पर प्रभाव सबसे बेहतर माना जाता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago