होम / जॉब्स-एजुकेशन / भारत में जल्द खुलेगा इस अमेरिकी यूनिवर्सिटी का कैंपस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की मीटिंग

भारत में जल्द खुलेगा इस अमेरिकी यूनिवर्सिटी का कैंपस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की मीटिंग

जल्द ही भारत में अमेरिका की प्रसिद्ध जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी (JHU) का कैंपस शुरू हो सकता है. हाल में ही सरकार ने विदेशी यूनिवर्सिटीज को भारत में अपना कैंपस खोलने की इजाजत दी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार अमेरिका की एक प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी से चर्चा कर रही है. बता दें, हाल ही में विदेशी यूनिवर्सिटीज को भारत में अपना कैंपस खोलने की इजाजत दी गई थी. इसी क्रम में अब जल्द ही प्रसिद्ध जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी (JHU) यहां आ सकती है. तो चलिए जानते हैं क्या है सरकारी की पूरी तैयारी?

शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण के लिए मील का पत्थर 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अमेरिका के मैरीलैंड स्थित जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय (JHU) के अधिकारियों के साथ भारत में अपना परिसर स्थापित करने के बारे में चर्चा की है. यह कदम भारत में शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है. इस बैठक के दौरान जेएचयू के साथ शैक्षणिक और रिसर्च जगत में भारत के साथ सहयोग पर भी चर्चा की गई. शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बैठक के दौरान उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा व्यक्त की गई गहरी रुचि को देखते हुए सरकार को बहुत जल्द सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों पर भी हुई चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डुअल और संयुक्त डिग्री कार्यक्रमों, छात्रों और शिक्षकों की रुचि और डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और भविष्य की प्रौद्योगिकियों जैसे उभरते क्षेत्रों में रिसर्च साझेदारी के क्षेत्रों में भी चर्चा हुई. अमेरिका से भारत आए हुए शीर्ष वैश्विक संस्थानों का यह अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल है. इसका नेतृत्व जेएचयू के अध्यक्ष रोनाल्ड जे डेनियल कर रहे हैं. इसमें गुप्ता क्लिंस्की इंडिया इंस्टीट्यूट के अधिकारी भी शामिल थे, जो यूनिवर्सिटी की एक इकाई है और यह अनुसंधान, शिक्षा और नीति के माध्यम से यूनिवर्सिटी को भारतीय साझेदारों के साथ जोड़ने की कोशिश कर रहा है. बैठक में धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NE) के लक्ष्यों पर भी चर्चा की.

जेएचयू  अनुसंधान, चिकित्सा और शिक्षा की टॉप यूनिवर्सिटी

बता दें, जेएचयू को वैश्विक स्तर पर शीर्ष विश्वविद्यालयों में स्थान दिया जाता है. यह अनुसंधान, चिकित्सा और शिक्षा में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध है. सार्वजनिक स्वास्थ्य और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में अपने अग्रणी कार्य के लिए जाना जाता है. 1876 में अपनी स्थापना के बाद से यह विश्वभर में अग्रणी रहा है. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग और टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) जैसी हालिया वैश्विक रैंकिंग में जेएचयू अक्सर दुनिया भर के शीर्ष 15 से 20 संस्थानों में स्थान पाता है. जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के दुनिया भर में सिर्फ 10 परिसर हैं जिनमें से दो अमेरिका से बाहर हैं. यूनिवर्सिटी ने बोलोग्ना, इटली में जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंटरनेशनल स्टडीज (SAIS) यूरोप परिसर और नानजिंग, चीन में हॉपकिंस-नानजिंग केंद्र खोला है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago