होम / जॉब्स-एजुकेशन / अगले 2 सालों में इन सेक्टर्स में मिलेंगी 1 करोड़ जॉब्स; ये है सरकार का प्लान

अगले 2 सालों में इन सेक्टर्स में मिलेंगी 1 करोड़ जॉब्स; ये है सरकार का प्लान

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि डिजिटल इकॉनमी से जुड़े सेक्टर्स में अगले दो सालों में नौकरियों की बरसात हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आने वाले 2 सालों में लगभग एक करोड़ नौकरियां मिलेंगी. ये जॉब्स डिजिटल इकॉनमी से जुड़े सेक्टर्स में होंगी. सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि सरकार ने डिजिटल अर्थव्यवस्था के तीन क्षेत्र - इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टार्टअप और IT में अगले दो साल में रोजगार का आंकड़ा एक करोड़ के पार ले जाने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था ने अब तक 88-90 लाख नौकरियों का सर्जन किया है और अगले 2 सालों में यह आंकड़ा काफी बढ़ जाएगा. 

कहां, कितनी मिलीं नौकरियां
स्टार्टअप के लिये ईएसी-एसटीपीआई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वर्तमान में हम मोबाइल फोन के दूसरे सबसे बड़े निर्माता हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने लगभग 25 से 30 लाख नौकरियां दी हैं. IT सेवा क्षेत्र में सबसे ज्यादा लगभग 55 लाख नौकरियां पैदा हुई हैं. जबकि स्टार्टअप ने 8 लाख जॉब्स क्रिएट किए हैं. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टार्टअप, IT और IT से जुड़ी सेवाओं के क्षेत्र में आने वाले समय में काफी नौकरियां होंगी. अगले 2 सालों में हमारा लक्ष्य रोजगार के आंकड़े को एक करोड़ के पार ले जाना है. 

स्टार्टअप का केंद्र गांव होंगे
केंदीय मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में स्टार्टअप का केंद्र गांव होंगे और कुछ बड़े स्टार्टअप ग्रामीण इलाकों से निकलेंगे. उन्होंने कहा कि स्टार्टअप को लेकर यह एक बड़ा बदलाव आया है. वैष्णव ने कहा, 'पहले स्टार्टअप के लिए कुछ शहरों का जिक्र होता था. अब गांवों के बच्चे स्टार्टअप लगाना चाहते हैं. यह बड़ा बदलाव आया है. भारत अब प्रौद्योगिकी उपभोक्ता से प्रौद्योगिकी का जनक बन रहा है. सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया स्टार्टअप को मंच प्रदान करने के लिए ढांचागत सुविधाएं तैयार कर रहा है'.

सरकार ने उठाए कई कदम
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार के स्टार्टअप को सपोर्ट करने के लिए कई नई पहल की हैं. इसके तहत 40 स्टार्टअप का चयन भी किया गया है, जो अमेरिका में उत्पादों की बिक्री और कारोबार करेंगे. स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए देश में 64 स्थानों पर सॉफ्टवेयर एवं टेक्नोलॉजी पार्क स्थापित किए गए हैं. वहीं, कार्यक्रम में मौजूद एसटीपीआई के महानिदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि उनका संगठन स्टार्टअप के लिए 64 मझोले और छोटे शहरों में हर तरह की सुविधाओं से युक्त इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान कर रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

20 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

10 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

11 hours ago