होम / जॉब्स-एजुकेशन / नीट को लेकर बनाई गई हाई लेवल कमिटी की हुई पहली बैठक, चेयरमैन ने कही ये बात

नीट को लेकर बनाई गई हाई लेवल कमिटी की हुई पहली बैठक, चेयरमैन ने कही ये बात

भारत सरकार की ओर से बनाई गई इस समिति में 7 लोगों को शामिल किया गया है. इन सात लोगों में इसरो के पूर्व प्रमुख डॉ. के राधाकृष्‍णन को इस समिति का चेयरमैन बनाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शिक्षा मंत्रालय की ओर से फेयर परीक्षाओं को लेकर बनाई गई उच्‍च स्‍तरीय समिति की मंगलवार को पहली बैठक हुई. बैठक के बाद समिति के चेयरमैन ने बताया कि समिति इस मामले में जहां फेयर चुनावों को लेकर काम करेगी वहीं दूसरी ओर इस मामले में पेरेंटस और स्‍टूडेंटस से भी सुझाव मांगेगी. उन्‍होंने कहा कि हम ये चाहते हैं कि एक ऐसा फुल प्रूफ सिस्‍टम का विकास किया जा सके जिसमें परीक्षाओं को सफलता पूर्वक कराया जा सके. 

चेयरमैन ने कही क्‍या बात? 
सरकार की ओर से बनाई गई इस समिति के चेयरमैन डॉ. के राधाकृष्‍णन ने कहा कि हम देश में होने वाले अलग अलग प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर काम कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता स्‍टूडेंट और पेरेंट्स से उनकी चिंताओं और सुझाव को लेना. उन्‍होंने ये भी कहा हम इस मामले में उनसे बात भी करना चाहते हैं और ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों के सुझाव अलग अलग माध्‍यमों से लेना चाहते हैं. उन्‍होंने कहा कि हमारी दूसरी प्राथमिकता एक ऐसा रोबस्‍ट सिस्‍टम बनाने की है जिसके जरिए हम परीक्षाओं को टेंपर फ्री बनाया जा सके. 

ये भी पढ़ें: ट्रेड यूनियनों की ये डिमांड अमीरों की बढ़ा सकती है परेशानी, जानते हैं क्‍या है ये?

आखिर कौन कौन हैं इस समिति में? 
भारत सरकार की ओर से बनाई गई इस समिति में 7 लोगों को शामिल किया गया है. इन सात लोगों में इसरो के पूर्व प्रमुख डॉ. के राधाकृष्‍णन को इस समिति का चेयरमैन बनाया गया है. जबकि एम्‍स के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद के वीसी प्रोफेसर बीजे राव, आईआईटी मद्रास के डिपार्टमेंट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग प्रोफेसर राममूर्ति, पीपल स्‍ट्रांग के को फाउंडर और कर्मयोगी भारत के बोर्ड मेंबर पंकज बंसल, आईआईटी दिल्‍ली के डीन ऑफ स्‍टूडेंट प्रोफेसर आदत्यि मित्‍तल, शिक्षा मंत्रालय के ज्‍वॉइंट सेक्रेट्री गोविंद जैसवाल शामिल हैं. 

समिति किन विषयों पर देगी अपने सुझाव 
शिक्षा मंत्रालय की ओर से समिति को जिन विषयों पर अपने सुझाव देने को कहा गया है उनमें परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार शामिल है. इनमें शुरू से अंत तक परीक्षा प्रक्रिया का विश्लेषण करना और सिस्टम की दक्षता में सुधार करने और किसी भी संभावित उल्लंघन को रोकने के उपाय सुझाना. एनटीए की मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP)/प्रोटोकॉल की गहन समीक्षा करना और हर स्तर पर उसका पालन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी तंत्र के साथ-साथ इन प्रक्रियाओं/प्रोटोकॉल को मजबूत करने के उपाय सुझाना. यही नहीं इस समिति को डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार को लेकर भी अपने सुझाव देने हैं. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago