✕

होम / जॉब्स-एजुकेशन / दूसरी कंपनियां नौकरी से निकाल रहीं हैं, ये कंपनी 20 हजार लोगों को देगी जॉब 

दूसरी कंपनियां नौकरी से निकाल रहीं हैं, ये कंपनी 20 हजार लोगों को देगी जॉब 

आईटी कंपनी टेक महिंद्रा आने वाले 12 महीनों में करीब 20 हजार नई भर्तियां करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हर तरफ से आ रही छंटनी की खबरों के बीच टेक महिंद्रा ने नई भर्तियों का ऐलान किया है. यह IT कंपनी आने वाले 12 महीनों में करीब 20,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगी. एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर CP गुरनानी के हवाले से बताया गया है कि नई भर्तियों की तैयारी कर रही है.

अभी इतने हैं कर्मचारी
CP गुरनानी के मुताबिक, कंपनी अगले एक साल में लगभग 20 हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगी. टेक महिंद्रा में अभी 1,64,000 कर्मचारी हैं और नई भर्ती के बाद यह संख्या बढ़कर 1,84,000 हो जाएगी. कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 10,000 फ्रेशर्स की नौकरी पर रखा था और इस साल भी कंपनी फ्रेशर्स की नियुक्ति पर जोर देगी. बता दें कि टेक महिंद्रा में नौकरी छोड़ने की दर पिछली तिमाही में 22 फीसदी थी, जो अब घटकर 20 प्रतिशत रह गई है.   

नेट प्रॉफिट में आई कमी
टेक महिंद्रा तिमाही नतीजे जारी करते हुए बताया गया था कि सितंबर तिमाही में 5,877 नई भर्तियां की गई हैं. हालांकि, यह आंकड़ा जून तिमाही में 6,862 रहा था. कंपनी को दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट में नुकसान उठाना पड़ा है. टेक महिंद्रा का समेकित शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 4 फीसदी गिरकर 1,285 करोड़ रुपए हो गया है. हालांकि, तिमाही के लिए ऑपरेशन से समेकित रिवेन्यू (Consolidated Revenue) 13,129.5 करोड़ रुपए रहा, जो क्रमिक रूप से 3.3 फीसदी और सालाना आधार पर 20.6 फीसदी अधिक है.

होने वाली है बड़ी उथल-पुथल!
हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अगले एक साल में IT इंडस्ट्री में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. आधे से ज्यादा IT प्रोफेशनल बेहतर सैलरी, ट्रेनिंग एवं डेवलपमेंट और वर्क-लाइफ बैलेंस की कमी जैसे कारणों के चलते अगले एक साल के भीतर अपनी वर्तमान नौकरी छोड़कर नई संभावना तलाश सकते हैं. स्किलसॉफ्ट की 2022 IT स्किल्स और सैलरी रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में आईटी इंडस्ट्री के लिए टैलेंट को रोककर रखना एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि 53% कर्मचारी अगले 12 महीनों में नई नौकरी की तलाश शुरू कर सकते हैं. यह रिपोर्ट 8000 से ज्यादा लोगों से बातचीत के आधार पर तैयार की गई है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टेलस डिजिटल इंडिया की पहल: स्कूल नवीनीकरण के साथ छात्रों को डिजिटल सुरक्षा की जानकारी

टेलस डिजिटल इंडिया ने श्री गांधी इंटर कॉलेज में कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में योगदान दिया. स्कूल में 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम, 30 लैपटॉप और खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई.

1 week ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

13-October-2026

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026


बड़ी खबरें

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

20 minutes ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

2 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

4 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

5 hours ago

निसान की घरेलू बिक्री में लगातार आठवें महीने बढ़ोतरी, अक्टूबर में 50% का उछाल

कंपनी ने जनवरी से अक्टूबर के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर कुल 85,124 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की.

3 hours ago