होम / जॉब्स-एजुकेशन / सरकारी कर्मचारियों को मिली फिर से सौगात, बढ़ सकती है सैलरी!

सरकारी कर्मचारियों को मिली फिर से सौगात, बढ़ सकती है सैलरी!

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के DA/DR में 4% की बढ़ोत्तरी कर उन्हें तोहफा दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA (डियरनेस अलाउंस)/DR (डियरनेस रिलीफ) को बढ़ाकर उन्हें सौगात दी थी. केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के DA और पेंशनर्स के DR में बढ़ोत्तरी करने के बाद से धीरे-धीरे राज्य सरकारें भी अपनी कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA और DR में बढ़ोत्तरी कर रही हैं. 

उत्तर प्रदेश ने भी बढ़ाया DA
जहां हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के DA/DR में 4% की बढ़ोत्तरी कर उन्हें तोहफा दिया था वहीं अब इस लिस्ट में तमिलनाडु का नाम भी जुड़ गया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टेलिन ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के DA और पेंशनर्स के DR में 4% की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है. माना जा रहा है कि इस बढ़ोत्तरी के बाद कर्मचारियों का DA 38% से बढ़कर 42% हो जाएगा. 

क्या होता है DA/DR?
कर्मचारियों की बेसिक सैलरी पर बढ़ती हुई महंगाई का असर न पड़े इसके लिए सरकारों या फिर कुछ कंपनियों द्वारा भी अपने कर्मचारियों को DA दिया जाता है. DA को विस्तृत रूप में डियरनेस अलाउंस कहा जाता है. डियरनेस शब्द का अर्थ ही महंगाई होता है और महंगाई से बचने के लिए जो खर्चा मिलता है DA या डियरनेस अलाउंस दिया जाता है. इसी प्रकार राज्य सरकारों द्वारा अपने पेंशनर्स को महंगाई से बचाने के लिए जो खर्चा दिया जाता है उसे DR यानी डियरनेस अलाउंस कहा जाता है. DA और DR दोनों एक ही चीज हैं बस दोनों में अंतर यह है कि DA कर्मचारियों को दिया जाता है और पेंशनर्स को DR दिया जाता है. 

इस फैसले से कितना बढ़ेगा सरकार का खर्चा? 
माना जा रहा है कि इस फैसले से सरकार के राजकोष पर 2,366 करोड़ रुपयों के अतिरिक्त खर्च का भार पड़ेगा. एक आधिकारिक रिलीज की मानें तो इस फैसले से 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को फायदा पहुंचेगा. सरकार द्वारा किये गए सभी बदलाव इस वित्त वर्ष की शुरुआत यानी 1 अप्रैल 2023 से प्रभावशाली माने जाएंगे. इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि आने वाले समय में जब भी केंद्र सरकार द्वारा DA में बढ़ोत्तरी की जाती है तो राज्य सरकार द्वारा भी DA में बढ़ोत्तरी की जायेगी. 
 

यह भी पढ़ें: क्या Adani Group के इस प्लान से घबरा गए हैं Investors, इसलिए आ रही है शेयरों में गिरावट?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago