होम / जॉब्स-एजुकेशन / SRCC DU ने आयोजित की अरुण जेटली मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता

SRCC DU ने आयोजित की अरुण जेटली मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता

द्विभाषी वाद-विवाद प्रतियोगिता में भारत के 40 संस्थानों ने भाग लिया, जिसमें विजेताओं को 2,50,000 रुपये की पुरस्तकार राशि प्रदान की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में 12 अप्रैल 2025 को श्री अरुण जेटली स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता (SAJMD) के दूसरे संस्करण का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ. शैक्षणिक गंभीरता और भाषण कौशल के समन्वय से सुसज्जित इस कार्यक्रम में विजेताओं को कुल 2,50,000 रुपये की पुरस्कार राशि अंग्रेजी और हिंदी दोनों वर्गों में समान रूप से वितरित की गई. इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. जबकि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य एवं अर्थशास्त्री संजीव सान्याल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “अरुण जेटली स्वयं में एक संस्था थे, एक ऐसे व्यक्ति जिनकी विरासत राजनीति से कहीं आगे जाकर भारतीय लोकतंत्र और विमर्श पर अमिट छाप छोड़ती है.”

इस प्रतियोगिता का आयोजन SRCC की डिबेटिंग सोसायटी और हिंदी साहित्य सभा के सहयोग से किया गया. इस वर्ष SAJMD को एक द्विभाषी प्रारूप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें देशभर के 40 प्रतिष्ठित संस्थानों ने भाग लिया. इनमें प्रमुख रूप से IIT दिल्ली, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, सेंट स्टीफेंस कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन और दिल्ली विश्वविद्यालय के अन्य संस्थान शामिल रहे.

इस प्रतियोगिता ने भाषण कौशल, तर्क-वितर्क की क्षमता और विचारों की विविधता को एक मंच पर लाकर न केवल छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया, बल्कि स्व. अरुण जेटली के बौद्धिक योगदान को भी सजीव किया.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

18 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

8 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

9 hours ago