✕

होम / जॉब्स-एजुकेशन / खगोल वैज्ञानिक सोमक रायचौधरी अशोका विश्वविद्यालय के नए कुलपति

खगोल वैज्ञानिक सोमक रायचौधरी अशोका विश्वविद्यालय के नए कुलपति

सोमक रायचौधरी कोलकाता के प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग के प्रमुख और विज्ञान विभाग के डीन का पद भी संभाल चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक सोमक रायचौधरी को अशोका विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है. रायचौधरी वर्तमान में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी के लिए अंतर-विश्वविद्यालय केंद्र (आईयूसीएए) के निदेशक हैं. वह प्रोफेसर मालविका सरकार का स्थान लेंगे. प्रोफेसर मालविका सरकार अशोका विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर अगस्त 2019 से कार्यरत हैं.

खगोल भौतिकी में पीएचडी  
सोमक रायचौधरी कोलकाता के प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग के प्रमुख और विज्ञान विभाग के डीन का पद भी संभाल चुके हैं. उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के चर्चिल कॉलेज से खगोल भौतिकी में पीएचडी की है. इसके अलावा उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज और प्रेसीडेंसी कॉलेज से भौतिकी में स्नातक की डिग्री हासिल की है.

जल्द संभालेंगे पदभार
अशोका विश्वविद्यालय ने इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए कहा कि प्रोफेसर रायचौधरी की नियुक्ति अशोका विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, डीन, संकाय सदस्यों, संस्थापकों और ट्रस्टियों की एक समिति द्वारा किए गए एक व्यापक वैश्विक विचार-विमर्श के बाद हुई है. उनके पदभार संभालने की तिथि जल्द घोषित की जाएगी.

रायचौधरी ने जताई खुशी
अशोका विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर अपनी नियुक्ति को लेकर सोमक रायचौधरी बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा, 'अशोक पहले से ही भारत का प्रमुख अंतःविषय शिक्षण और शोध संस्थान है और मुझे इस रोमांचक मोड़ पर यूनिवर्सिटी का हिस्सा बनने पर खुशी महसूस हो रही है. मैं यूनिवर्सिटी से जुड़े हर शख्स के साथ काम करने के लिए आशान्वित हूं, ताकि अशोक को भारत के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में उसके विकास में अगले स्तर पर ले जाया जा सके'.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टेलस डिजिटल इंडिया की पहल: स्कूल नवीनीकरण के साथ छात्रों को डिजिटल सुरक्षा की जानकारी

टेलस डिजिटल इंडिया ने श्री गांधी इंटर कॉलेज में कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में योगदान दिया. स्कूल में 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम, 30 लैपटॉप और खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई.

1 week ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

13-October-2026

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026


बड़ी खबरें

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

20 minutes ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

2 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

4 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

5 hours ago

निसान की घरेलू बिक्री में लगातार आठवें महीने बढ़ोतरी, अक्टूबर में 50% का उछाल

कंपनी ने जनवरी से अक्टूबर के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर कुल 85,124 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की.

3 hours ago