होम / जॉब्स-एजुकेशन / RV University ने EKOLOGOS सम्मेलन का किया आयोजन, पर्यावरण से जुड़े कई विषयों पर हुई चर्चा

RV University ने EKOLOGOS सम्मेलन का किया आयोजन, पर्यावरण से जुड़े कई विषयों पर हुई चर्चा

RV University के EKOLOGOS सम्मेलन ने वैश्विक विद्वानों, विशेषज्ञों और छात्रों को 6 दिनों तक स्थिरता और पर्यावरणीय मानविकी पर गहन चर्चा की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आर.वी. विश्वविद्यालय (RV University) के फिल्म, मीडिया और क्रिएटिव आर्ट्स स्कूल (SoFMCA) ने 12 से 17 दिसंबर 2024 तक एक छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'इकोलोगोस' का सफल आयोजन किया. यह एक वैश्विक पर्यावरणीय मानविकी (Humanities) पहल है. इस कार्यक्रम में विद्वानों, विशेषज्ञों और छात्रों ने पर्यावरण से जुड़ी कहानियों, स्थिरता और मानविकी (Humanities) के योगदान पर गहन चर्चा की.

इकोलोगोस एक सहयोगी परियोजना है जिसे नॉर्वेजियन एजेंसी फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड क्वालिटी एन्हांसमेंट इन हायर एजुकेशन द्वारा वित्त पोषित किया गया है. इसे यूआईटी आर्कटिक यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्वे, इंस्टीट्यूट ऑफ मरीन रिसर्च, नॉर्वे, स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ कैंपिनास (ब्राजील), आर.वी. विश्वविद्यालय, बेंगलुरु और हाईलैंड इंस्टीट्यूट, नागालैंड के साथ मिलकर संचालित किया जा रहा है. 

इकोलोगोस का उद्देश्य आर्कटिक, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण एशिया और हिमालयी क्षेत्रों में हो रहे जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता फैलाना है. यह परियोजना स्थानीय और आदिवासी समुदायों की आवाज़ को सुनने और उन्हें बढ़ावा देने का प्रयास करती है, जो जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं.

सम्मेलन की सफलता पर SoFMCA के डीन प्रो. (डॉ.) पियूष रॉय ने कहा कि “हमारे सतत शिक्षा और शोध के प्रयासों के तहत, आर.वी. विश्वविद्यालय के छात्र और संकाय सदस्यों ने कोहिमा इंस्टीट्यूट के सहयोग से 2024 की गर्मियों में एक शोध और छात्र विनिमय कार्यक्रम पूरा किया. इस दौरान छात्रों और शोधकर्ताओं ने फिल्में, प्रकाशन, और दस्तावेज़ तैयार किए. दिसंबर 2024 में, हमने पहली बार कर्नाटक में इकोलोगोस 2024 की मेजबानी की. छह दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रमुख भाषण, पर्यावरणीय मुद्दों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्में, पैनल चर्चा, शोध पत्र प्रस्तुतियां, श्रीरंगपटना की एक फील्ड ट्रिप, और छात्रों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे.”

उन्होंने आगे कहा, "यह परियोजना चार मुख्य स्तंभों पर आधारित है: शिक्षा, शोध, पारिस्थितिकी प्रथाओं का दस्तावेजीकरण और ज्ञान का प्रसार. इसका उद्देश्य विभिन्न संस्थानों के बीच रचनात्मक और अंतर-संस्कृति आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है, जिससे पर्यावरणीय स्थिरता के लिए समर्पित पेशेवरों और छात्रों का एक समुदाय तैयार हो सके."

समापन दिवस पर, आर.वी. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने कहा कि “फिल्म निर्माण सिर्फ एक कला नहीं है, यह समाज में बदलाव लाने का माध्यम है. यह अनदेखे पहलुओं को उजागर करने, वंचितों की आवाज़ को सुनाने, और युवाओं में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का तरीका है. आर.वी. विश्वविद्यालय छात्रों को समाज पर प्रभाव डालने वाली फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करता है, जो विविध संस्कृतियों की सुंदरता दिखाने, समय के बड़े मुद्दों को संबोधित करने और मानवता को एकजुट करने का काम करती हैं. वैश्विक साझेदारी के माध्यम से, हम फिल्म निर्माण के जरिए नए दृष्टिकोण लाने और मानवता की सेवा करने का लक्ष्य रखते हैं.”

सम्मेलन में कई प्रेरणादायक मुख्य भाषण शामिल थे:

● पृथ्वी की कहानियां: मीडिया और साहित्य में पर्यावरणीय कथाओं की खोज.
● सस्टेनेबिलिटी इन ग्रेजुएट एजुकेशन: वैश्विक प्रभाव के लिए भविष्य के नेताओं को सशक्त बनाना.
● शांति की मित्रता: कवि और उनका बाल दार्शनिक.
● Ekologos: वैश्विक पर्यावरणीय मानविकी की ओर.

इसके अलावा, कार्यक्रम में कई अन्य गतिविधियां भी शामिल थीं:

● पर्यावरणीय विषयों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की स्क्रीनिंग.
● रिसर्च स्कॉलर ने पेपर प्रेजेंटेशन, जैसे " Ethics and Practices of Ethnographic Research"
● एनवायरमेंटल हिम्युनीस में उभरते शोध शिक्षा पर पैनल चर्चा.
● एक कार्यशाला, जिसमें प्रतिभागियों को शरीर, गति और कहानी कहने के बीच संबंध का पता लगाने के लिए प्रेरित किया गया.

यह सम्मेलन विचारों के आदान-प्रदान और सहयोग का मंच बना, जहां मानविकी ने एक स्थायी भविष्य के लिए अपने योगदान पर चर्चा की. प्रतिभागियों ने सम्मेलन के रचनात्मक और शैक्षिक दृष्टिकोण की सराहना की.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

18 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

8 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

9 hours ago