होम / जॉब्स-एजुकेशन / होने वाली है नौकरियों की बारिश, इस सेक्टर में मिलेगी लाखों की सैलरी!

होने वाली है नौकरियों की बारिश, इस सेक्टर में मिलेगी लाखों की सैलरी!

एक रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि FY23 में गेमिंग इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर नौकरियां मिल सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक तरफ जहां IT से लेकर तमाम सेक्टर्स में नौकरी जाने का सिलसिला चल रहा है. वहीं, गेमिंग इंडस्ट्री रोजगार की अच्छी संभावना नजर आ रही है. TeamLease Digital की रिपोर्ट में कहा गया है कि FY23 में यह इंडस्ट्री 20 से 30 फीसदी की ग्रोथ दर्ज कर सकती है और इस दौरान 1 लाख जॉब्स जनरेट होने की भी उम्मीद है. यानी गेमिंग सेक्टर में एक लाख लोगों को नौकरी मिल सकती है. बता दें कि यह सेक्टर अच्छी ग्रोथ कर रहा है, पिछले कुछ सालों में इसकी तरक्की की रफ्तार तेज हो गई है. 

अभी इतनों के पास है जॉब
रिपोर्ट में बताया गया है कि गेमिंग इंडस्ट्री में प्रोग्रामिंग, टेस्टिंग एनिमेशन और डिजाइन सहित सभी डोमेन के लिए कई नौकरियों के मौके होंगे. FY23 में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब एक लाख नई जॉब्स मिल सकती हैं. अभी इस सेक्टर से सीधे तौर पर 50 हजार लोगों को रोजगार मिला हुआ है.  इसमें प्रोग्रामर और डेवलपर्स की हिस्सेदारी लगभग 30% है. अगले साल तक गेम डेवलपर्स, टेस्टिंग, यूनिटी डेवलपर्स, एनिमेशन, डिजाइन, आर्टिस्ट और आदि रोल के लिए भी नई नौकरियां होंगी. 

किसे मिलेगी कितनी सैलरी?
सैलरी की बात करें, तो इस इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पैसा गेम प्रोड्यूसर को मिल सकता है. उसकी सैलरी सालाना 10 लाख रुपए के आसपास हो सकती है. जबकि गेम डिजाइनर्स को 6 लाख प्रति वर्ष, सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को 5.5 लाख और टेस्टर्स को 5.11 लाख सालाना मिल सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, गेमिंग इंडस्ट्री में ग्रोथ की बड़ी वजह है यूजर बेस में लगातार वृद्धि. साल 2026 तक गेमिंग इंडस्ट्री के 38,097 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है. 

भारत दूसरे नंबर पर
रिपोर्ट में बताया गया है कि गेमिंग कम्युनिटी के लिहाज से चीन पहले नंबर पर है. वहीं, 48 करोड़ गेमिंग कम्युनिटीज और 7.3 बिलियन डाउनलोड के साथ भारत का दूसरा नंबर है. जबकि रिवेन्यू के नजरिए से भारत गेमिंग मार्केट इंडेक्स में 6वें पायदान पर है. इस सेक्टर में वित्तवर्ष 2023 तक 780 करोड़ रुपए का FDI यानी फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्ट आकर्षित होने की उम्मीद है. टीमलीज डिजिटल बिजनेस हेड-स्पेशलाइज्ड स्टाफिंग मुनीरा लोलीवाला का कहना है कि गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से विकास कर रही है. वित्तवर्ष 23 तक इसमें 20-30% तेजी देखने को मिल सकती है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

20 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

10 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

11 hours ago