होम / जॉब्स-एजुकेशन / IT इंडस्ट्री में होने वाली है बड़ी उथल-पुथल! 53% प्रोफेशनल्स उठा सकते हैं ये कदम 

IT इंडस्ट्री में होने वाली है बड़ी उथल-पुथल! 53% प्रोफेशनल्स उठा सकते हैं ये कदम 

स्किलसॉफ्ट की 2022 IT स्किल्स और सैलरी रिपोर्ट में इंडस्ट्री में होने वाली संभावित उथल-पुथल के बारे में बताया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगले एक साल में IT इंडस्ट्री में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आधे से ज्यादा IT प्रोफेशनल बेहतर सैलरी, ट्रेनिंग एवं डेवलपमेंट और वर्क-लाइफ बैलेंस की कमी जैसे कारणों के चलते अगले एक साल के भीतर अपनी वर्तमान नौकरी छोड़कर नई संभावना तलाश सकते हैं.  

टैलेंट को रोकना बड़ी चुनौती
स्किलसॉफ्ट की 2022 IT स्किल्स और सैलरी रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में आईटी इंडस्ट्री के लिए टैलेंट को रोककर रखना एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि 53% कर्मचारी अगले 12 महीनों में नई नौकरी की तलाश शुरू कर सकते हैं. यह रिपोर्ट 8000 से ज्यादा लोगों से बातचीत के आधार पर तैयार की गई है.   

इससे भी हुए मजबूर
रिपोर्ट में बताया गया है कि डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की स्पीड और पर्याप्त तकनीकी संसाधनों की कमी ने भी कई आईटी पेशेवरों बदलाव के लिए मजबूर किया है. वह अब नया ठिकाना ढूंढना चाहते हैं. स्किलसॉफ्ट की रिपोर्ट में पाया गया कि आईटी लीडर्स के लिए इस समय दो चुनौतियां सबसे बड़ी हैं. पहली- टैलेंट को रोककर रखना और दूसरी - नए कर्मचारियों की भर्ती.

ऐसी कंपनियां होंगी सफल
स्किलसॉफ्ट के टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट विभाग के जनरल मैनेजर जैच सिम्स का कहना है कि आने वाले वक्त में ऐसी कंपनियों के सफल होने की संभावना सबसे ज्यादा है, जो लर्निंग और डेवलपमेंट की संस्कृति विकसित करती हैं. यह संस्कृति केवल IT कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि कंपनियों के लिए भी फायदेमंद है.  

इन 3 कारणों से बदली जॉब
पिछले साल जिन IT प्रोफेशनल्स ने जॉब स्विच की थी, उन्होंने मुख्य रूप से तीन कारणों के चलते ऐसा किया. पहला - बेहतर सैलरी, दूसरा - ट्रेनिंग एवं डेवलपमेंट और तीसरा - वर्क-लाइफ बैलेंस की कमी. हालांकि, कंपनियां ट्रेनिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रही हैं. जबकि कर्मचारियों का मानना है कि उनके करियर ग्रोथ के लिए ट्रेनिंग बेहद ज़रूरी है. दरअसल, कोरोना महामारी के बाद से विभिन्न सेक्टर्स की कंपनियों ने कॉस्ट कटिंग शुरू कर दी है. इसमें ज्यादा महत्वपूर्ण न होने वाले कामों को टालना और ज्यादा सैलरी इन्क्रीमेंट से बचना शामिल है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago