होम / जॉब्स-एजुकेशन / RBI दे रहा है अपने साथ काम करने का मौका, 2 लाख रुपए से ज्यादा मिलेगी सैलरी

RBI दे रहा है अपने साथ काम करने का मौका, 2 लाख रुपए से ज्यादा मिलेगी सैलरी

रिजर्व बैंक कुछ खास लोगों को अपने साथ काम करने का मौका दे रहा है. RBI की वेबसाइट पर इस संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की जा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में काम करने का सुनहरा मौका है. रिजर्व बैंक ने डिप्टी गवर्नर पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं. चयनित उम्मीदवार को 2 लाख से ज्यादा सैलरी मिलेगी. हालांकि, इस पद के लिए केवल वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 25 साल काम करने का अनुभव हो. इस संबंध में अधिक जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल सकती है.

अभी ये हैं डिप्टी गवर्नर
वर्तमान में डॉ. एमडी पात्रा, जिन्हें इसी साल 15 जनवरी को पुनः नियुक्त किया गया था, एम राजेश्वर राव, जिन्हें पिछले वर्ष 9 अक्टूबर को पुनः नियुक्त किया गया था, टी रबी शंकर, जिन्हें इस वर्ष 3 मई को पुनः नियुक्त किया गया था और स्वामीनाथन जे, जिन्हें पिछले वर्ष 26 जून को नियुक्त किया गया था, RBI में बतौर डिप्टी गवर्नर सेवाएं दे रहे हैं. अब RBI ने डिप्टी गवर्नर पद के लिए और आवेदन मंगाए हैं. 30 नवंबर 2024 तक भेजे गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे.

25 साल का अनुभव ज़रूरी
रिजर्व बैंक की तरफ से बताया गया है कि पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर में कम से कम 25 साल काम  का अनुभव (इसमें भारत सरकार में सेक्रेटरी या समकक्ष पद पर कार्य अनुभव शामिल है) रखने वाले डिप्टी गवर्नर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदक के पास राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय पब्लिक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट में कम से कम 25 सालों का अनुभव होना चाहिए. यदि आवेदक RBI द्वारा निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरता है. तो उसका आवेदन ख़ारिज कर दिया जाएगा. 

इतनी होनी चाहिए उम्र
RBI के अनुसार, आवेदक की आयु 15 जनवरी, 2025 को 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. इस पद के लिए वेतनमान 2,25,000 रुपये (लेवल 17) होगा. नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए होगी और व्यक्ति पुन: नियुक्ति के लिए भी पात्र होगा. आवेदक को आवेदन पत्र के साथ अपना बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और तीन रेफरेंस के नाम और संपर्क विवरण भेजना होगा. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago