होम / जॉब्स-एजुकेशन / Plaksha University ने पंजाब सरकार के 118 सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Plaksha University ने पंजाब सरकार के 118 सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग और Plaksha University ने पंजाब के 108 प्रतिष्ठित स्कूलों और 10 मेधावी स्कूलों के लिए एक शिक्षक ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग और प्लाक्षा विश्वविद्यालय (Plaksha University) ने पंजाब के 108 प्रतिष्ठित स्कूलों और 10 मेधावी स्कूलों के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याताओं के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित (STEM) पर एक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के मोहाली परिसर में किया गया, जिसमें 118 शिक्षकों ने भाग लिया. इसमें शिक्षकों को आधुनिक शैक्षिक उपकरणों से लैस करने पर ध्यान केंद्रित किया गया.

इन विषयों पर हुई चर्चा

इस दौरान आयोजित विभिन्न सत्रों में व्यावहारिक अनुप्रयोग और प्रयोगात्मक उपकरण पेश किए गए ताकि शिक्षक अपनी कक्षाओं में विषयों को जीवंत बना सकें. कार्यशाला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, बायोसिस्टम और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में करियर के रास्ते भी तलाशे गए. इसके अलावा फैकल्टी एक्सपर्ट्स की लीडरशिप में गणित, भौतिकी और जीव विज्ञान में इंटरैक्टिव शिक्षण तकनीकों पर सत्र भी आयोजित हुए. 

शिक्षकों को सशक्त बनाना छात्रों के लिए एक उज्जवल भविष्य के निर्माण
इस मौके पर यूनिवर्सिटी के फाउंडर व वाइस चांसलर प्रोफेसर रूद्र प्रताप ने कहा कि हमारा मानना है कि शिक्षकों को सशक्त बनाना छात्रों के लिए एक उज्जवल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक शक्तिशाली कदम है. यह कार्यशाला शिक्षकों का समर्थन करने और क्षेत्र में STEM शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, इसे अनुभवात्मक और परियोजना आधारित बनाने के लिए विश्वविद्यालय की चल रही प्रतिबद्धता का हिस्सा है.

शिक्षक ट्रेनिंग का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार

पंजाब विकास आयोग की उपाध्यक्ष सीमा बंसल ने कहा कि शिक्षक ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एसटीईएम शिक्षकों को नवीनतम शैक्षणिक उपकरणों और विषय ज्ञान के साथ सशक्त बनाना है. यह शिक्षकों को उद्योग विशेषज्ञों और साथियों से सहयोग करने और सीखने के लिए एक मंच भी प्रदान करेगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago