होम / जॉब्स-एजुकेशन / MDI के दीक्षांत समारोह में Piyush Goyal ने एजुकेशन पर कही ये बात

MDI के दीक्षांत समारोह में Piyush Goyal ने एजुकेशन पर कही ये बात

पियूष गोयल ने कहा कि देश में समृद्धि और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए कर्तव्य की भावना के साथ काम करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रबंधन विकास संस्थान (MDI) गुड़गांव और मुर्शिदाबाद के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा कि भारत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, सामर्थ्य और लचीलापन सुनिश्चित करने पर केंद्रित है. उन्होंने कहा कि संस्थान में उच्च गुणवत्ता वाले छात्रों, शिक्षकों और कार्य को देखते हुए एमडीआई को निजी क्षेत्र और सरकार के साथ जुड़ना चाहिए, ताकि हम सभी संस्थान की उपलब्धियों से लाभान्वित हो सकें.

संस्थान के लिए उपलब्धि
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि एमडीआई के छात्र भविष्य के उद्यमी, इनोवेटर्स, चेंजमेकर्स और देश के लीडर हैं, जो अमृत काल में योगदान देने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे यहां 65 प्रतिशत से अधिक लड़कियां हैं, जो एमडीआई से जुड़ी हैं. बेटियों को अवसर देने के मामले में संगठन के लिए यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, क्योंकि वे भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनती हैं. 

ये हमारा सामूहिक कर्तव्य
पियूष गोयल ने कहा कि देश में समृद्धि और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए कर्तव्य की भावना के साथ काम करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है, ताकि कोई भी पीछे न छूटे. उन्होंने कहा कि देश आज 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहा है और इसके लिए चुनौतियों की गहरी समझ की जरूरत है. एमडीआई की शिक्षा इसमें छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. 

मिला इतना सैलरी पैकेज
संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एमडीआई गुरुग्राम में इस साल भी शानदार प्लेसमेंट हुए. यहां के विद्यार्थियों को 60 लाख रुपए वार्षिक सैलरी का पैकेज मिला है. प्लेसमेंट के लिए 102 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 21 कंपनियां यहां पर पहली बार आई थीं. इस मौके पर एमडीआई में बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि शिक्षा का मतलब केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि अपने चरित्र में दृढ़ता का निर्माण करना भी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago