होम / जॉब्स-एजुकेशन / छंटनी के मौसम में इस एडटेक प्लेटफॉर्म ने सुनाई सुकून देने वाली खबर 

छंटनी के मौसम में इस एडटेक प्लेटफॉर्म ने सुनाई सुकून देने वाली खबर 

छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच, एडटेक प्लेटफॉर्म 'फिजिक्स वाला' ने अच्छी खबर सुनाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक तरफ जहां हर ओर से छंटनी की खबरें आ रही हैं. एडटेक प्लेटफॉर्म 'फिजिक्स वाला' (Physics Wallah- PW) ने 2023 की पहली तिमाही के भीतर हर वर्टिकल में 2500 नए कर्मचारियों की नियुक्ति की घोषणा की है. कंपनी का कहना है कि फैकल्टी मेंबर्स के साथ-साथ व्यावसायिक विश्लेषकों, डेटा विश्लेषकों, परामर्शदाताओं, संचालन प्रबंधकों, बैच प्रबंधकों, शिक्षकों सहित कई अन्य भूमिकाओं के लिए पेशेवरों की नियुक्ति की जाएगी.

बढ़ रहा PW परिवार
कंपनी द्वारा रिक्रूटमेंट ड्राइव भी चलाई जा रही है. PW के HR हेड सतीश खेंगरे ने कहा कि Physics Wallah एक बढ़ता हुआ परिवार है और यह देखकर खुशी होती है कि हम पर विश्वास करने वालों की संख्या बढ़ रही है. विकास के इस मोड़ पर, विभिन्न भूमिकाओं में अधिक पेशेवरों को काम पर रखना हमारे लिए अगली स्वाभाविक प्रगति है. हम ऐसे लोगों की तलाश कर रहे हैं, जो सभी के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और छात्रों के लिए आजीवन सीखने वाले भागीदार बनने के हमारे दृष्टिकोण के साथ जुड़े हैं.

इनकी करवाई जाती है तैयारी
सतीश खेंगरे के मुताबिक, PW जेईई और एनईईटी के अलावा, स्टेट बोर्ड, गेट, एनडीए, यूपीएससी, एसएससी, सीडीएस, रेलवे, बैंकिंग, सीए, वाणिज्य, एमबीए सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाता है. पीडब्लू ने करियर निर्माण और तकनीकी कौशल के लिए पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स और पीडब्लू स्किल भी लॉन्च किए हैं. पिछले महीने, कंपनी ने अपस्केलिंग श्रेणी में अपनी पेशकशों का विस्तार करने के लिए iNeuron कंपनी का अधिग्रहण भी किया है.

चुनिंदा संस्थानों में शुमार
फिजिक्स वाला में 6500 से ज्यादा कर्मचारी हैं, जिसमें 2000 से अधिक शिक्षक और शैक्षिक विशेषज्ञ हैं. PW उन चुनिंदा संस्थानों में शुमार है, जिसने छंटनी की मौजूदा लहर के बीच भी नौकरियों में कटौती नहीं की है. इसके अलावा, कंपनी नई भर्ती करने जा रही है. गौरतलब है कि इस साल अब तक छोटी-बड़ी कई कंपनियां छंटनी कर चुकी हैं. बड़ी संख्या में लोगों के नौकरी गई है और ये सिलसिला जारी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago