होम / जॉब्स-एजुकेशन / सिर्फ 88 रुपए में Online Education देने वाला प्लेटफॉर्म '88 गुरु' लॉन्च

सिर्फ 88 रुपए में Online Education देने वाला प्लेटफॉर्म '88 गुरु' लॉन्च

88 गुरु वीजी लर्निंग डेस्टिनेशन (वीजीएलडी) का ऑनलाइन एजुकेशन ऐप है, जिसने स्कूली छात्रों के बीच काफी तेजी से लोकप्रियता हासिल की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सिर्फ 88 रुपए में गुणवत्तापूर्ण और किफायती ऑनलाइन शिक्षा देने वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म "88 गुरु" लॉन्च हो गया है. दिल्ली के होटल ललित में आयोजित लॉन्चिंग कार्यक्रम में एनडीएमसी के उपाध्यक्ष व दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने महज 88 रुपए में क्वॉलिटी एजुकेशन उपलब्ध कराने को एक नेक कदम बताया. उन्होंने कहा कि हर माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं, लेकिन अधिक फीस उन्हें ऐसा करने नहीं देती. ऐसे में '88 गुरु' उनके लिए बेहतरीन तोहफा साबित होगा.

नई पीढ़ी के लिए बड़ा काम
उन्होंने आगे कहा कि '88 गुरु' ने नई पीढ़ी के लिए बहुत बड़ा काम किया है, क्योंकि इससे बच्चों को बहुत सस्ती कीमत पर उत्कृष्ट ट्यूशन मिल रही है. 88 गुरु, वीजी लर्निंग डेस्टिनेशन (वीजीएलडी) का ऑनलाइन एजुकेशन ऐप है, जिसने स्कूली छात्रों के बीच काफी तेजी से लोकप्रियता हासिल की है. ऐप लॉन्चिंग के मौके पर वीजीएलडी का एनुअल डे भी सेलिब्रेट किया गया. इस अवसर पर वीजीएलडी के संस्थापक सीए विनोद गुप्ता ने कहा कि वीजीएलडी की खासियत यह है कि छात्र ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से कहीं से भी अध्ययन कर सकते हैं और उन्हें क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ फैकेल्टी के साथ इंटरैक्ट करने का अवसर मिलता है, क्योंकि हमारा मकसद हर इच्छुक छात्र को कोचिंग प्रदान करना है. 

सह-संस्थापक अनिल आहूजा ने कहा कि अपने जीवन की योजना बनाएं लेकिन योजनाओं को कल पर नहीं टालें. इस अवसर पर डॉ. एस रवि और भारत में एसीसीए के डायरेक्टर एमडी साजिद खान व नारायण कसाथ और अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित थीं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago