होम / जॉब्स-एजुकेशन / अब इस सेक्‍टर से आई कम ग्रोथ की खबर, नौकरियों पर मंडराया खतरा 

अब इस सेक्‍टर से आई कम ग्रोथ की खबर, नौकरियों पर मंडराया खतरा 

अगले 6 महीने में स्‍पेशल रोल और डोमेन में ही लोगों को लिये जाने की संभावना है. जबकि Startup और न्‍यू एज हाइरिंग में नई भर्तियां कम ही होंगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया भर में फैली मंदी की आहट के बीच अगले साल आईटी सेक्‍टर की ग्रोथ 2022 से आधी रहने की उम्‍मीद है. अगर ऐसा होता है तो आईटी सेक्‍टर जो कि सबसे बड़ा नौकरी देने वाला सेक्‍टर है वहां युवाओं के लिए कम अवसर पैदा होने की संभावना है. पिछले साल ये ग्रोथ रेट 15-20 प्रतिशत तक रही थी जबकि इस साल ये 10 प्रतिशत रहने की उम्‍मीद है. 

कम पैदा होंगें नौकरी के अवसर 
इस क्षेत्र की ग्रोथ पर नजर रखने वाली कई एजेंसियों का मानना है कि आईटी सेक्‍टर में भर्ती में कमी देखी जा सकती है. हालांकि आईटी सेक्‍टर के एक्‍सपर्ट ने कहा कि जानकारों का मानना है कि भर्ती में ये कमी दिखेगी नहीं क्‍योंकि नौकरी से निकाले जाने के बाद उनकी जगह लोगों को लेने का सिलसिला चलता रहेगा. हालांकि ये निकाले जाने की दर से कम रहेगा.  दूसरे जानकार का कहना है कि जिन क्षेत्रों में इस कमी का असर देखने को मिलेगा. उनमें Tech, Fintech, Startup, और न्‍यू एज कंपनियों में ग्रोथ आने वाले 6 महीने में ज्‍यादा देखने को मिलेगी.

कई सेक्‍टरों में देखने को मिलेगी अच्‍छी ग्रोथ 
 दूसरे एक्‍सपर्ट ने कहा कि अगर आईटी सेक्‍टर को छोड़ भी दें तो FMCG, Life Science, Pharma, और Retail जैसे सेक्‍टरों में डोमेस्टिक मांग बढ़ने के कारण अच्‍छी ग्रोथ देखने को मिलेगी. उनका मानना है कि वर्ष 2023 की शुरूआत एक तरह से मिक्‍स देखने को मिलेगी.  जहां एक ओर आईटी सेक्‍टर की ग्रोथ कम देखने को मिलेगी वहीं Retail, FMCG और Life Science जैसे सेक्‍टरों में 20 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिलेगी.

सैलरी ग्रोथ पर भी पड़ सकता है असर 
इन सेक्‍टरों में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी में आईटी सेक्‍टर के मुकाबले ज्‍यादा ग्रोथ देखने को मिलेगी. निर्माण, रियल स्‍टेट, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, हास्पिटैलिटी, रिटेल एफएमसीजी, जैसे सेक्‍टर पिछले साल के मुकाबले 0.5 से 1 प्रतिशत तक सैलरी हाईक दे सकते हैं. जबकि ग्‍लोबल मार्केट से जुड़े सेक्‍टर जैसे फाइनेंशियल सर्विस, प्रोफेशनल सर्विस, आईटी जैसे सेक्‍टरों में ये कमी 1-1.5 की रह सकती है. जबकि एक अन्‍य एजेंसी का मानना है कि 2023 में वेतन में बढ़ोतरी 10.4 प्रतिशत के अनुसार होगी. लेकिन एक्‍सपर्ट कह रहे हैं कि कहना है कि ग्रोथ कम रहने की संभावना है. एक्‍सपर्ट ये भी कह रहे हैं कि ये सबकुछ सप्‍लाई और डिमांड जैसी चीजों को लेकर देखा जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

20 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

10 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

11 hours ago