होम / जॉब्स-एजुकेशन / NEET UG की काउंसिलिंग हुई स्‍थगित, फिर गर्माई सियासत 

NEET UG की काउंसिलिंग हुई स्‍थगित, फिर गर्माई सियासत 

NEET UG की काउंसिलिंग को आज से ही शुरू होना था. इस काउंसिलिंग का नीट पास करने वाले स्‍टूडेंट बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. सबसे खास बात ये हैं कि इस पर राजनीति गर्मा गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

NEET UG की काउंसिलिंग को अगली तारीख तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है. सरकार की ओर से ये निर्णय उस वक्‍त लिया गया है जब कल हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट काउंसिलिंग को कैंसिल करने से इनकार कर चुका है. सबसे खास बात ये है कि सरकार की ओर इस काउंसिलिंग को उसी दिन कैंसिल किया गया है जिस दिन यानी आज इसे शुरू होना था. सबसे बड़ी बात ये है कि इस खबर के सामने आने के बाद सियासी बवाल एक बार फिर शुरू हो गया है. 

8 जुलाई को होनी है सुप्रीम सुनवाई 
NEET UG में सामने आई अनियमित्‍ताओं को लेकर 8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. इस मामले की सुनवाई सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जे बी पादरीवाला, और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच करने जा रही है. इस सुनवाई में कई मामलों पर चर्चा होगी जिनमें परिक्षाओं को फिर से कराने की मांग से लेकर, परीक्षाओं के पैटर्न, और एनटीए के संचालन की जांच करने की मांग शामिल है. 

ये भी पढ़ें: 775 करोड़ की मालकिन लेकिन 30 साल से नहीं खरीदी कोई नई साड़ी, बनारस से जुड़ी है वजह

नीट में अनियमित्‍ता सामने आने के बाद हुआ विवाद 
नीट यूजी की परीक्षा में पेपर धांधली के कई लोगों ने आरोप लगाए थे. इस मामले में जिन लोगों ने आरोप लगाए उनमें से ज्‍यादातर लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में भी अपनी याचिका दायर की है. यही नहीं उन 6 सेंटरों को लेकर ज्‍यादा विवाद गहराया था जिनमें दो दर्जन से ज्‍यादा स्‍टूडेंट के एक ही नंबर आ गए थे. ऐसा पहली बार देखने को मिला था. इसे लेकर नीट का कहना था कि ये ग्रेस मॉर्क्‍स के कारण हुआ है. दूसरी सबसे अहम बात ये भी है कि 1600 से ज्‍यादा स्‍टूडेंट की नीट दोबारा परीक्षा करवा चुका है. अब इस मामले में जहां कुछ पक्ष परीक्षा को दोबारा ना कराने की मांग कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कई लोग फिर कराने की मांग कर रहे हैं. 

विपक्ष ने साधा निशाना 
एनटीए की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद विपक्ष एक बार फिर हमलावर हो गया है. कांग्रेस पार्टी मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि “पूरा NEET-UG मामला दिन-ब-दिन बदतर होता जा रहा है. नॉन बॉयोलॉजिकल प्रधानमंत्री और उनके जैविक शिक्षा मंत्री अपनी प्रदर्शित अक्षमता और असंवेदनशीलता में और सबूत जोड़ रहे हैं. हमारे लाखों युवाओं का भविष्य उनके हाथों में बिल्कुल असुरक्षित है. इससे पहले कांग्रेस पार्टी नीट को लेकर संसद में भी चर्चा की मांग कर चुकी है. लेकिन राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होने के कारण वो चर्चा नहीं हो सकी है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago