होम / जॉब्स-एजुकेशन / इस एडटेक कंपनी ने ऐसा क्या किया कि नाराज हो गया बाल आयोग? 

इस एडटेक कंपनी ने ऐसा क्या किया कि नाराज हो गया बाल आयोग? 

एडटेक कंपनी बायजूस मुश्किल में घिर गई है. उस पर कोर्स खरीदने के लिए बच्चों और उनके पैरेंट्स पर दबाव डालने का आरोप है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एडटेक यूनिकॉर्न बायजूस एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन गलत कारण से. आरोप है कि कंपनी बच्चों के फोन नंबर्स खरीद कर उनके माता-पिता को कोर्स खरीदने के लिए धमकी दे रही है. इस संबंध में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने BYJU’s के सीईओ रविंद्रन को समन भेजकर उपस्थित होने को कहा है. रवींद्रन को 23 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से NCPCR के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना होगा. 

आयोग बेहद सख्त
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग इस मामले को लेकर बेहद सख्त है. वह रविंद्रन से आरोपों के संबंध में बातचीत करना चाहता है. दरअसल, NCPCR को शिकायत मिली थी कि बायूज (BYJU’s) बच्चों के फोन नंबर खरीद रही है और उनके पैरेंट्स को धमकी दे रही है कि अगर उन्होंने कोर्स नहीं खरीदा तो बच्चे का भविष्य बर्बाद हो जाएगा. 

कोर्स पर देना होगा स्पष्टीकरण
एक रिपोर्ट में NCPCR के चेयरपर्सन प्रियांक कानूनगो के हवाले से बताया गया है कि आयोग को पता चला कि बायजूस बच्चों और उनके माता-पिता के फोन नंबर खरीदकर धमकी देती है कि कोर्स नहीं खरीदने पर बच्चे का भविष्य बर्बाद हो जाएगा. हम कार्रवाई शुरू करेंगे और जरूरत पड़ी तो रिपोर्ट बनाएंगे और सरकार को लिखेंगे. इसी संबंध में बायजूस (BYJU’s) के सीईओ रविंद्रन को छात्रों के लिए अपने पाठ्यक्रमों की हार्ड सेलिंग और अनुचित तरीके से बिक्री को लेकर व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा गया है.

काम का तरीका नहीं बदला
प्रियांक कानूनगो ने कहा कि बायजूस के काम करने का तरीका बिल्कुल भी नहीं बदला है, हमने कंपनी के CEO को समन किया है और कमीशन के सामने 23 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा है. इसके बाद हम आगे की कार्रवाई तय करेंगे. उन्होंने कहा कि आयोग के पास कंपनी के खिलाफ बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीपीसीआर) अधिनियम, 2005 की धारा 14 के तहत कार्रवाई का अधिकार है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago