होम / जॉब्स-एजुकेशन / हुनरमंद बनाने के साथ-साथ कमाई भी कराएगी 'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ' योजना

हुनरमंद बनाने के साथ-साथ कमाई भी कराएगी 'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ' योजना

'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ' योजना का उद्देश्य प्रदेश में युवाओं को रोजगार हासिल करने के काबिल बनाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चुनावी साल में मध्यप्रदेश में कई योजनाएं आकार ले रही हैं. प्रदेश में अब 'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना' को मंजूरी मिल गई है. इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में युवाओं को रोजगार हासिल करने के काबिल बनाना है. युवाओं को योजना के जरिए स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग दी जाएगी और ट्रेनिंग के दौरान स्टायपेंड भी मिलेगा. सरकार ने इसके लिए बाकायदा पोर्टल बनाया है. 

इतना मिलेगा स्टायपेंड
'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ' योजना में 18 से लेकर 29 वर्ष तक के मध्यप्रदेश के निवासी युवा भाग ले सकेंगे. योजना के तहत 12वीं, आईटीआई पास और उच्च शिक्षित युवा भी लाभान्वित हो सकेंगे. योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग के दौरान 5वीं से 12वीं पास युवाओं को 8000, आईटीआई पास को 8500, डिप्लोमाधारी को 9000, और स्नातक अथवा उच्च शिक्षित युवाओं को प्रति माह 10 हजार रुपए बतौर स्टायपेंड दिया जाएगा.

प्रतिष्ठानों से होंगे अनुबंध
'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना' के जरिए युवाओं को मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) द्वारा SCVT का सर्टिफिकेशन दिया जाएगा. इससे नियमित रोजगार के अवसर मिलेंगे. इतना ही नहीं, उन्हें कंपनियों में प्लेसमेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा. योजना के क्रियान्वयन के लिए सरकार प्रतिष्ठानों से अनुबंध करेगी. योजना में एक लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिलाने का प्रारंभिक लक्ष्य रखा गया है. प्रदेश के तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने योजना को लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं.

इस तरह शुरू होगी योजना
सरकार की तरफ से बताया गया है कि 7 जून 2023 से प्रतिष्ठानों के पंजीयन का कार्य प्रारंभ होगा. 15 जून 2023 से युवाओं के पंजीयन यानी रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा. 15 जुलाई 2023 से मार्केट प्लेस प्रारंभ एवं युवाओं का आवेदन लेना प्रारंभ होगा. 31 जुलाई से युवा प्रतिष्ठानों-मध्यप्रदेश शासन के मध्य अनुबंध हस्ताक्षर (अनलाइन) प्रारंभ होंगे. 1 अगस्त से से युवाओं की उपस्थिति शुरू हो जाएगी और 31 अगस्त से प्रशिक्षण प्रारंभ होने के 1 माह बाद युवाओं को राशि वितरण किया जाएगा. प्रतिष्ठान को निर्धारित न्यूनतम स्टायपेंड की 25% राशि छात्र- प्रशिक्षणार्थी के बैंक खाते में जमा करनी होगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago