होम / जॉब्स-एजुकेशन / अच्छी खबर: 14,000 युवाओं की भर्ती करने जा रहा है रेलवे, जानें किन पदों पर है वैकेंसी 

अच्छी खबर: 14,000 युवाओं की भर्ती करने जा रहा है रेलवे, जानें किन पदों पर है वैकेंसी 

रोजगार मेले के अंतर्गत पूर्वी रेलवे अप्रैल 2023 तक 14,000 युवाओं की भर्ती करेगा. अगले साल अप्रैल तक और भी कई पदों पर नियुक्तियां होंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर शुरू हुए रोजगार मेले के अंतर्गत पूर्वी रेलवे अप्रैल 2023 तक 14,000 युवाओं की भर्ती करेगा. इनमें करीब चार हजार ग्रुप C स्टाफ, जबकि 10,000 ग्रुप D स्टाफ की भर्ती की जाएगी. यह जानकारी पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा ने हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में दी.

इनकी होगी नियुक्ति
अरुण अरोड़ा ने बताया कि अप्रैल तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. ग्रुप C में 2000 लोको पायलट, 300 गार्ड, 300 स्टेशन मास्टर, 800 ऑफिस क्लर्क (मिनिस्ट्रियल), 600 कमर्शियल क्लर्क और 250 अकाउंट क्लर्क की नियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा 10,000 ग्रुप D स्टाफ की भर्ती होगी, जिनमें ट्रैक मैन, ट्रैफिक पोर्टर, खलासी और प्वाइंट मैन शामिल हैं.

1000 को सौंपा नियुक्ति पत्र
GM अरोड़ा ने बताया कि नई भर्ती के लिए लिखित व शारीरिक मापदंड परीक्षा की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च 2023 तक रिजल्ट आ जाएगा और अप्रैल में सफल कैंडिडेट्स को ज्वाइन करा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के निर्देश पर देश में रोजगार मेला चल रहा है. पिछले दिनों भारतीय रेलवे के 17 जोन में आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. इनमें पूर्वी रेलवे ने रोजगार मेला के जरिए अपने विभिन्न विभागों में 1000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा है. 

ये है रेलवे की योजना
उन्होंने बताया कि अप्रैल तक भारतीय रेलवे करीब दो लाख युवाओं को नौकरी प्रदान करेगा. जीएम ने बताया कि रेलवे की आठवीं पास कैटेगरी वाली नौकरी के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, बीटेक और एमटेक डिग्री होल्डर भी आवेदन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे उच्च शिक्षित और हाई स्किल वाले युवाओं की सोच भी ऊंची होती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे युवाओं को रेलवे में अवसर मिलेगा और उनकी भर्ती से रेलवे को लाभ मिलेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago