होम / जॉब्स-एजुकेशन / टूट न जाए IT कंपनी में Job का सपना, Freshers Hiring में आएगी इतनी कमी! 

टूट न जाए IT कंपनी में Job का सपना, Freshers Hiring में आएगी इतनी कमी! 

वैश्विक परिस्थितियों के चलते IT कंपनियों को मिलने वाले ऑर्डर्स में कमी आई है, जिसके चलते उनका फोकस कॉस्ट कटिंग पर ज्यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

IT सेक्टर में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए बुरी खबर है. आईटी कंपनियां फाइनेंशियल ईयर- 2024 के लिए की जाने वाली भर्तियों में कटौती करने वाली हैं. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि IT कंपनियों ने इस साल फ्रेशर्स की हायरिंग को कम रखने का फैसला लिया है. ये कंपनियां कैंपस हायरिंग में कम से कम 40 फीसदी की कमी करेंगी. यह फैसला घटते क्लाइंट ऑर्डर और मंदी की आहट को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

अभी ट्रेनिंग ही चल रही
आईटी कंपनियों ने 2023 बैच के 230,000 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को कैंपस सिलेक्शन में चुना था, लेकिन इस बार यह आंकड़ा घटकर 155,000 रह सकता है. इंफोसिस से लेकर विप्रो तक कई दिग्गज IT कंपनियों ने इस साल फ्रेशर्स की हायरिंग को बेहद सीमित करने का फैसला लिया है. एक रिपोर्ट में इंफोसिस के हवाले से बताया गया है कि कंपनी ने पिछले साल 51000 फ्रेशर्स को नौकरी पर रखा था, उनमें से अधिकांश बेंच पर हैं और उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है. इसलिए FY24 में कितने फ्रेशर्स को हायर किया जाएगा, कुछ नहीं कहा जा सकता.

इन्क्रीमेंट पर भी असर
Tata Consultancy Services के चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर Milind Lakkad ने अप्रैल में कहा था कि कंपनी FY24 के लिए 40000 स्टूडेंट्स को कैंपस रिक्रूटमेंट के तहत भर्ती करेगी. कई दूसरी कंपनियां भी इस वित्तीय वर्ष में हायरिंग को सीमित कर सकती हैं. इसके अलावा, इन्क्रीमेंट पर भी कुछ असर देखने को मिल सकता है. वहीं, आईटी इंडस्ट्री बॉडी नैसकॉम (Nasscom) का कहना है कि अनिश्चित कारोबारी माहौल ने कंपनियों को अपने निर्णयों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया है, जिसमें अधिक काम पर रखने से संबंधित मुद्दों को हल करना शामिल है, ताकि लचीला बना रहे. 

छंटनी भी कर रहें कंपनियां
पिछले कुछ वक्त से आईटी कंपनियों से छंटनी की खबरें सामने आ रही हैं. हाल ही में Cognizant ने अपने 3500 या एक फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने की बात कही थी. कॉग्निजेंट ने कहा था कि छंटनी सभी विभागों से होगी. अप्रैल में भी एसेंचर ने 19,000 को निकालने की घोषणा की थी. इससे पहले, विप्रो, इंफोसिस, आईबीएम, गूगल, मेटा और ट्विटर जैसी कंपनियों ने भी बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों को निकाला था. बताया जा रहा है कि वैश्विक परिस्थितियों के चलते IT कंपनियों को मिलने वाले ऑर्डर्स में कमी आई है, जिसके चलते उनका फोकस कॉस्ट कटिंग पर ज्यादा है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago