होम / जॉब्स-एजुकेशन / IIT की ऊंची उड़ान, अब देश के बाहर भी निखारेगा कौशल; यहां खुल रहा है कैंपस

IIT की ऊंची उड़ान, अब देश के बाहर भी निखारेगा कौशल; यहां खुल रहा है कैंपस

तंजानिया के जंजीबार के छात्र भी अब IIT का हिस्सा बन सकेंगे. वहां IIT मद्रास का कैंपस खुलने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) ने अब भारत की सीमा के पार भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा ली है. IIT अब तंजानिया के जंजीबार (Tanzania, Zanzibar) में भी खुलने जा रहा है. यह पहला मौका है जब देश का प्रतिष्ठित संस्थान विदेश में कौशल निखारने का काम करेगा. केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत IIT को तंजानिया में खोला जा रहा है. 2020 में आई इस नीति में कहा गया है कि देश में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालयों को अन्य देशों में भी पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा.

अक्टूबर से शुरू हो जाएगा कैंपस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) के हालिया तंजानिया दौरे पर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच IIT को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे. इसके तहत तंजानिया के जंजीबार में IIT मद्रास का कैंपस शुरू किया जाएगा. उम्मीद है कि इस कैंपस में अक्टूबर से ही पाठ्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी. बता दें कि जंजीबार पूर्वी अफ्रीका (East Africa) में मौजूद एक द्वीपसमूह है. वर्ष 1964 में यह तंजानिया के साथ मिल गया था. 

IIT मद्रास बनाएगा नियम
तंजानिया के इस कैंपस में एडमिशन के नियम IIT मद्रास द्वारा तय किए जाएंगे और डिग्री संस्थान के जरिए ही दी जाएगी. विदेश मंत्री जयशंकर ने भी इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है - IIT मद्रास के जंजीबार कैंपस के समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने का साक्षी बना. इस अवसर पर तंजानिया के राष्ट्रपति डॉ. हुसैन अली मिविन्यी भी उपस्थित रहे'. विदेश मंत्री ने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक कदम वैश्विक दक्षिण क्षेत्र को लेकर भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

सिफारिश पर किया अमल
दो साल पहले सरकार ने विदेशों में शिक्षण संस्थान स्थापित करने के लिए 16 सदस्यीय कमेटी गठित की थी. इस कमेटी की अगुवाई IIT काउंसिल की स्थाई समिति के अध्यक्ष के राधाकृष्णन कर रहे थे. उन्होंने सरकार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि विदेशों में भी IITs स्थापित करने की दिशा में काम किया जाना चाहिए. अब एक तरह से उनकी सिफारिश पर अमल करते हुए देश की सीमा के बाहर तंजानिया में IIT स्थापित किया जा रहा है. जंजीबार के इस कैंपस में एडमिशन से लेकर सभी तरह की रणनीति IIT मद्रास ही बनाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago