होम / जॉब्स-एजुकेशन / नौकरी की तलाश में हैं तो देखें SIDBI में आई इन नौकरियों को, हो सकता है सुनहरा मौका 

नौकरी की तलाश में हैं तो देखें SIDBI में आई इन नौकरियों को, हो सकता है सुनहरा मौका 

SIDBI की ओर से असिस्‍टेंट मैनेजर ग्रेड “A” के 100 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों पर आवेदन करने की तारीख 14 दिसंबर से शुरू हो चुकी है. इसकी अंतिम तारीख 3 जनवरी 2023 तक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए SIDBI की ओर से अच्छी खबर निकल कर सामने आई है. SIDBI (स्माल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया) की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड “A” के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. SIDBI में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड “A” के  कुल 100 पदों के लिए नियुक्ति जारी हुई है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर से शुरू हो चुकी है. इन पदों पर अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो 3 जनवरी 2023 तक का समय दिया गया है.  


इन पदों के लिए आखिर क्या है योग्यता
SIDBI (स्माल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया) की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड “A” के पदों के लिए जारी हुए इस नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों के लिए कई तरह की योग्यताओं की मांग की गई है, जिसमें उनके पास लॉ, इंजीनियरिंग या किसी भी स्ट्रीम में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए. 


आखिर क्या है उम्र सीमा
असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड “A” के 100 पदों के लिए अगर आप आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आपकी उम्र 21 साल से ज्यादा और 28 साल से कम होनी चाहिए. 
उम्मीदवार की उम्र की योग्यता 14 दिसंबर 2022 के आधार पर तय की जाएगी. 


आवेदन के लिए कितना रखा गया है शुल्क
SIDBI की ओर से जारी हुए इस नोटिफिकेशन में बताया गया है कि अगर आप जनरल (GENRAL), ओबीसी (OBC) और EWS वर्ग से संबंध रखते हैं तो उसके लिए आपको 1100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा. 
अगर आप SC-ST या दिव्यांग वर्ग से आते हैं तो उसके लिए आपको ₹175 का शुल्क देना होगा. 


क्या है वेतनमान
SIDBI में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड “A” के 11 पदों के लिए संस्थान ने जो वेतनमान तय किया है उसके अनुसार यह वेतनमान 28,150 से लेकर ₹70,000 तक निर्धारित किया गया है. इसके अतिरिक्त इस पद पर नियुक्त होने के बाद उम्मीदवार को अन्य भत्‍तों  का भी फायदा मिलेगा. 


कैसे करें आवेदन
स्टेप 1 - सबसे पहले SIDBI की ऑफिशियल वेबसाइट sidbi.in पर जाएं.
स्टेप 2 - वेबसाइट के होम पेज पर जाकर आपको career के लिंक पर Click करना है.
स्टेप 3 - career लिंक पर Click करने के बाद आपको  SIDBI invites Applications for Recruitment of Officers in Grade A General Stream 2022 के दिए लिंक पर click करना है.
स्टेप 4- लिंक पर click करने के बाद आपको Apply का लिंक दिखाई देगा उसे Click करें.
स्टेप 5- Apply पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल से आपको रजिस्ट्रेशन करना है.
स्टेप्स 6- रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना है.
स्टेप 7- आवेदन के बाद फॉर्म का प्रिंट लेकर अपने पास रख लेना है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026

IIIT दिल्ली ने नया कोर्स लॉन्च किया, AI फैब्रिक्स और सिस्टम्स पर दुनिया का पहला ज्ञात शैक्षणिक कोर्स

“Networks for AI/ML Systems” पाठ्यक्रम का शुभारंभ न केवल IIIT-दिल्ली के लिए बल्कि भारत की AI शिक्षा और शोध पारिस्थितिकी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

29-January-2026

IIT रुड़की और मसाई की बड़ी पहल, AI और डिजिटल स्किल्स के लिए शुरू होंगे जॉब-रेडी टेक प्रोग्राम

IIT रुड़की और मसाई की इस साझेदारी से न सिर्फ युवाओं को नई तकनीकों में प्रशिक्षित होने का मौका मिलेगा, बल्कि इंडस्ट्री को भी जॉब-रेडी और स्किल्ड प्रोफेशनल्स मिल सकेंगे.

16-January-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

4 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago