होम / जॉब्स-एजुकेशन / सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, DA में कर दी जबरदस्त बढ़ोत्तरी!

सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, DA में कर दी जबरदस्त बढ़ोत्तरी!

इस साल अप्रैल में एक सूचना जारी की गई थी जिसमें कहा गया था कि केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों का DA 212% से बढ़ाकर 221% कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बढ़ती हुई महंगाई की चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार और कुछ कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाता है जिसे DA यानी डियरनेस अलाउंस भी कहा जाता है. पिछले कुछ समय से भारत में महंगाई लगातार आसमान छू रही है और इसीलिए सरकार द्वारा कर्मचारियों की सैलरी में जुड़ने वाले DA में भी लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है और अब एक बार फिर से सरकार ने DA में बढ़ोत्तरी कर दी है.  

16% बढ़ा DA
वित्त विभाग ने हाल ही में घोषणा कर बताया कि केंद्र सरकार और स्वतंत्र केंद्रीय संस्थाओं के कर्मचारियों के DA में 5वें वेतन आयोग के आधार पर बढ़ोत्तरी की जाएगी. आधिकारिक सूचना की मानें तो DA में लगभग 16% की बढ़ोत्तरी की गई है. 5वें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार इन कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 396% DA के रूप में मिल रहा था और DA में बढ़ोत्तरी की सूचना के बाद अब कर्मचारियों को बसिच्क सैलरी का 412% DA के रूप में प्राप्त होगा. इतना ही नहीं केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को बकाया का प्रावधान भी दिया जाएगा क्योंकि DA रेट्स में किए गए ये बदलाव 1 जनवरी 2023 से लागू किए जाएंगे.

पहले भी बढ़ा था DA
वित्त विभाग ने घोषणा की थी कि बढ़ाए गए DA का फायदा केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जिन्हें अभी तक 6ठे वेतन आयोग के नियमों के अनुसार सैलरी मिल रही थी. इस साल अप्रैल में एक सूचना जारी की गई थी जिसमें कहा गया था कि केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों का DA 212% से बढ़ाकर 221% कर दिया गया है. इतना ही नहीं, हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आईं थीं जिनमें दावा किया गया था कि सरकार, कर्मचारियों के लिए जल्द 8वां वेतन आयोग लेकर आ सकती है.  

8वां वेतन आयोग
हाल ही में सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि जल्द ही सरकार 8वां वेतन आयोग लेकर आ सकती है और इस वेतन आयोग से कर्मचारियों की सैलरी में अब तक का सबसे बड़ा इजाफा हो सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक 10 सालों में केवल एक बार ही सरकार वेतन आयोग लेकर आती है और माना जा रहा है कि 2024 के आम चुनावों की वजह से अगले साल के अंत तक सरकार 8वां वेतन आयोग लेकर आ सकती है. इससे पहले सरकार कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि को लेकर भी विचार कर चुकी है. 
 

यह भी पढ़ें: कभी बुलाया जाता था ‘जहर की पुड़िया’, आज हैं 2000 करोड़ की मालकिन!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago