✕

होम / जॉब्स-एजुकेशन / छात्रों से लेकर पैरेंट्स तक, पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ में दिए ये जरूरी टिप्स

छात्रों से लेकर पैरेंट्स तक, पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ में दिए ये जरूरी टिप्स

'परीक्षा पे चर्चा' के आठवें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी बोर्ड परीक्षा की तैयारी, स्ट्रेस मैनेजमेंट, करियर प्लानिंग आदि पर छात्रों के सवालों के जवाब दिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पीएम मोदी ने एक बार फिर अपने परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम के जरिए छात्रों को कई तरह के टिप्स दिए. इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को बताया कि सबसे पहले कैसे हेल्दी रहना जरूरी है. इसके लिए पीएम ने छात्रों को हेल्थ टिप्स भी दिए. वहीं छात्रों को बताया कि कैसे वो लीडर बन सकते हैं. इसके अलावा पीएम मोदी ने छात्रों को फोकस रखना भी सिखाया. इसके लिए उन्होंने क्रिकेट और किक्रेटर्स का उदाहरणण भी दिया. 

एग्जाम के लिए अच्छी नींद जरूरी

पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि उन्हें हेल्दी डाइट लेना जरूरी है. साथ ही पढ़ाई के साथ-साथ एक अच्छी नींद लेना भी काफी जरूरी है. बच्चों को गूगल पर ये नहीं देखना चाहिए कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, जो भी हेल्दी चीजें हैं उन्हें वो खानी चाहिए. उनके पेरेंट्स जो चीजें खिलाते हैं वो खाएं और हेल्दी रहें. पीएम मोदी ने कहा कि लिखने की आदत काफी जरूरी होती है. चाहे कुछ भी लिखिए, लेकिन ये आदत अपने विचारों को बांधने वाली है. 

टाइम मैनेजमेंट जरूरी

पीएम मोदी ने कहा कि टाइम मैनेजमेंट काफी जरूरी है. सबसे पहले हमें अपने समय के विषय में सोचना है, मैं अपने समय का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कैसे करूं, इसे लेकर काफी सतर्क रहता हूं. ये सब कागज पर लिखकर रखना चाहिए और टाइम को मैनेज करना चाहिए. इसे रोजाना मार्क कीजिए और देखिए कि आपने कौन से काम समय पर किए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हमेशा चुनौती लेनी चाहिए, किसी भी विषय को चुनौती के तौर पर देखना चाहिए. जो विषय डराता है उससे पहले निपटना चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि ज्ञान और परीक्षा दो अलग चीजें होती हैं. शिक्षकों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि उनका काम छात्रों की योग्यता की पहचान करना भी है. 

मन को कैसे रखें शांत

पीएम मोदी ने बच्चों को ये भी बताया कि वो अपने मन को कैसे शांत रख सकते हैं. उन्होंने बताया कि बिना मतलब की बातें करने की बजाय खुद पर फोकस करना जरूरी है. अगर आप दूसरी चीजों के बारे में ज्यादा बात करेंगे तो मन भटक सकता है. ध्यान लगाना बेहद जरूरी है. पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि आपको ये तय करना होगा कि आपको अपनी ही विफलताओं को टीचर बनाना होगा. जीवन का मतलब सिर्फ परीक्षा नहीं है. 

पढ़ाई के साथ स्किल भी जरूरी

पेरेंट्स को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि हर माता-पिता को कुछ अपेक्षाएं होती हैं. दूसरों के बच्चों को देखने के बाद उनका खुद का ईगो हर्ट होता है. उनका सोशल स्टेटस ही उनके लिए रुकावट बन जाता है. मेरी पेरेंट्स से अपील है कि अपने बच्चे को हर जगह मॉडल की तरह खड़ा मत करो. दुनिया का हर बच्चा एक जैसा नहीं होता है. कुछ बच्चे खेल-कूद में अच्छे होते हैं और पढ़ाई में कमजोर होते हैं. उनके मां-बाप और टीचर को उनके अंदर छिपी प्रतिभा को तराशने की जरूरत है. पीएम मोदी ने कहा कि स्किल की ताकत काफी ज्यादा होती है. हमें स्किल पर ही ज्यादा ध्यान देना चाहिए. 

टीचर्स को भी दे डाली सलाह

पीएम मोदी ने टीचर्स से कहा कि छात्रों के बीच तुलना नहीं करनी चाहिए, किसी भी छात्र को दूसरे छात्रों के बीच नहीं टोकना चाहिए. इससे उनका मनोबल नहीं गिरेगा और वो आगे सीखने की कोशिश करेंगे. बच्चों को भी ऐसे व्यक्ति को खोजना चाहिए, जो उन्हें लगातार मोटिवेट करता रहे. हमेशा खुद को पराजित करना सीखना चाहिए. इसके लिए सेल्फ गोल होना जरूरी है, इन्हें पूरा करने पर खुद को रिवॉर्ड देना चाहिए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टेलस डिजिटल इंडिया की पहल: स्कूल नवीनीकरण के साथ छात्रों को डिजिटल सुरक्षा की जानकारी

टेलस डिजिटल इंडिया ने श्री गांधी इंटर कॉलेज में कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में योगदान दिया. स्कूल में 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम, 30 लैपटॉप और खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई.

1 week ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

13-October-2026

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026


बड़ी खबरें

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

3 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

1 hour ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

2 hours ago

निसान की घरेलू बिक्री में लगातार आठवें महीने बढ़ोतरी, अक्टूबर में 50% का उछाल

कंपनी ने जनवरी से अक्टूबर के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर कुल 85,124 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की.

1 hour ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

3 hours ago