होम / जॉब्स-एजुकेशन / इस स्टार्टअप में होने जा रही भर्ती, दिसंबर तक इतने कर्मचारियों की है जरूरत

इस स्टार्टअप में होने जा रही भर्ती, दिसंबर तक इतने कर्मचारियों की है जरूरत

Fitelo एक हेल्थकेयर स्टार्टअप है, जो लोगों के फिटनेस गोल को हासिल करने में मदद करती है. इस हेल्थकेयर स्टार्टअप के पास 160 देशों में 81000 से अधिक रजिस्टर्ड ग्राहक हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: मंदी की आहट के बीच जहां एक तरफ कंपनियां छंटनी कर रही हैं, वहीं एक ऐसी कंपनी भी है, जो कर्मचारियों को निकालने की जगह और लोगों को भर्ती करना चाहती है. उस कंपनी का नाम है- Fitelo. इस कंपनी की 2022 के आखिरी तक 250 कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना है. आपको बता दें कि अभी इस कंपनी में 350 लोग काम करते हैं, जिसे बढ़ाकर 600 करना है. Fitelo एक हेल्थकेयर स्टार्टअप है, जो लोगों के फिटनेस गोल को हासिल करने में मदद करती है. इस हेल्थकेयर स्टार्टअप के पास 160 देशों में 81000 से अधिक रजिस्टर्ड ग्राहक हैं.

कंपनी के को-फाउंडर साहिल बंसल ने क्या कहा
250 नए कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना पर Fitelo के को-फाउंडर और सीईओ, साहिल बंसल ने कहा, "स्वास्थ्य देखभाल समाधानों की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. इसने कोरोना महामारी के बाद से रफ्तार पकड़ी है. Certified Nutritionists, Fitness और Mind Coaches की डिमांड तेजी से बढ़ी है. इसके अलावा Fitelo का सब्सक्राइबर बेस भी तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए मेरा यह सोचना है कि अब वह सही समय आ गया है, जब मैं कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी करूं. मैं इस योजना को लेकर काफी उत्साहित हूं."

गूगल पर कंपनी की रेटिंग 4.9
उन्होंने कहा, "इकोसिस्टम पार्टनर्स की तरफ से हमें जो प्रोत्साहन मिल रहा है, उसके लिए भी हम आभारी हैं. Fitelo को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए हमारी टीम पूरी तरह समर्पित है. हमारी टीम की क्षमता बढ़ने से हम इस लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे." Fitelo के अन्य को-फाउंडर और सीएमओ महकदीप सिंह ने कहा, "20 हजार से अधिक लोगों में अविश्वसनीय परिवर्तन करने के बाद हमारा मानना है कि अब समय आ गया है कि हम अगले स्टेप की ओर आगे बढ़ें. गूगल पर हमारी रेटिंग 4.9 है.

कई वर्टिकल्स में होंगी भर्तियां
Fitelo nutritionists/dietitians, R&D, Sales, fitness और mind coach वर्टिकल में भर्तियां करेगी. चंडीगढ़ बेस्ड Fitelo एक फिटनेस App के साथ आई थी, जो लोगों में हेल्दी आदतों को बढ़ावा देती है और उनकी मदद करती है. सभी कस्टमर्स को एक पर्सनल हेल्थ कोच प्रोवाइड किया जाता है, जो उनकी जरूरतों को पूरा करते हैं और हेल्दी रहने में उनकी पूरी मदद करते हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago