होम / जॉब्स-एजुकेशन / बैंक में नौकरी की है चाहत? Federal Bank आपको दे रहा है शानदार मौका

बैंक में नौकरी की है चाहत? Federal Bank आपको दे रहा है शानदार मौका

प्राइवेट सेक्टर के बैंक फेडरल बैंक ने ऑफिसर से लेकर क्लर्क तक के पदों पर निकली भर्ती निकाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. फेडरल बैंक (Federal Bank) जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड-I और नॉन-ऑफिसर (क्लर्कियल) कैडर में एसोसिएट्स की नियुक्ति कर रहा है. जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड-I के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पोस्ट- ग्रेजुएशन है. साथ ही आवेदक के 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट- ग्रेजुएशन में कम-से-कम 60 फीसदी अंक होने चाहिए. उम्मीदवारों की आयु एक जून, 2023 को 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. वहीं, एससी/एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी.

ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई
नॉन-ऑफिसर (क्लर्कियल) कैडर में एसोसिएट्स की नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन है. उम्मीदवारों के 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन में कम-से-कम 60 फीसदी अंक होने चाहिए. इस पद के लिए आवेदन करने वालों की उम्र एक जून, 2023 को 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. एससी/ एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में पांच वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. बैंक द्वारा निर्धारित अहर्ता शर्तों को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार  फेडरल बैंक की वेबसाइट के करियर पेज (www.federalbank.co.in/career) के जरिए इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

15 जुलाई तक है मौका
इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई, 2023 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर पाएंगे. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार आकर्षक वेतन पैकेज, ग्रोथ के मौके और समग्र ट्रेनिंग कार्यक्रम के जरिए बैंकिंग इंडस्ट्री में अपने कौशल को निखारने और ज्ञान हासिल करने की उम्मीद कर सकते हैं. फेडरल बैंक के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर अजीत कुमार के.के ने नियुक्ति से संबंधित इस अभियान को लेकर उत्साह का इजहार करते हुए कहा, 'फेडरल बैंक में हम प्रतिभा को पोषित करने और करियर में आगे बढ़ने के मौके देने में विश्वास करते हैं. हम अपनी टीम में नई प्रतिभाओं के शामिल होने और हमारे ग्राहकों को असाधारण बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के हमारे प्रयासों में उनके योगदान को लेकर काफी उत्साहित हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago