होम / जॉब्स-एजुकेशन / कनाडा में पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी करने वालों के लिए अच्छी खबर, भारतीयों को ऐसे मिलेगा फायदा

कनाडा में पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी करने वालों के लिए अच्छी खबर, भारतीयों को ऐसे मिलेगा फायदा

कनाडा में पढ़ाई के साथ नौकरी करने वालों के लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कनाडा में रहने वाले भारतीय स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है. अब वह पढ़ाई के साथ-साथ पैसा भी आसानी से कमा सकेंगे. कनाडा में खाली पदों को भरने के लिए नई व्यवस्था को अमल में लाया गया है. कनाडा के इमीग्रेशन मिनिस्टर सीन फ्रेजर ने बताया कि देश में अंतरराष्ट्रीय छात्र अब सप्ताह में 20 घंटे से अधिक समय तक कैंपस से बाहर रहकर काम कर सकते हैं.

इतने उम्मीदवारों की तलाश 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडा को विभिन्न नौकरियों के लिए 10 लाख योग्य उम्मीदवारों की तलाश है. वहां, 5 लाख से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्र हैं, जिनमें से 240000 से अधिक भारत से हैं. अब यह छात्र ऑफ कैंपस काम करके अतिरिक्त लाभ कमा सकते हैं. चूंकि, भारतीय छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है, इसलिए नई व्यवस्था का लाभ भी उन्हें ही सबसे ज्यादा मिलेगा. कनाडा के इमीग्रेशन मिनिस्टर सीन फ़्रेज़र ने बताया कि नया नियम सिर्फ 1 साल के लिए लागू किया गया है. इसकी अवधि 15 नवंबर 2022 से 31 दिसंबर 2023 तक है, इसका उद्देश्य कनाडा में श्रम की कमी को कम करना है.

क्या है मौजूदा व्यवस्था
मौजूदा व्यवस्था के तहत, कनाडा में पढ़ाई के दौरान अंतर्राष्ट्रीय छात्र 20 घंटे ऑफ कैंपस काम कर सकते हैं, जिसे अब बढ़ा दिया गया है. अंतर्राष्ट्रीय स्टूडेंट कनाडा की श्रम शक्ति का बड़ा हिस्सा हैं और इसमें भारतीयों की संख्या काफी ज्यादा है. कई स्थायी निवासी का दर्जा प्राप्त करने के इरादे से यहां आते हैं. हाल ही में कनाडा हाई कमिशन ने ट्वीट कर कहा था कि इस बात का ध्यान रखें कि कुछ स्टडी परमिट आपको कनाडा में काम करने की इजाजत देते हैं. आप तब काम करना शुरू कर सकते हैं, जब आपके स्टडी प्रोग्राम की शुरुआत होगी. उससे पहले काम की इजाजत नहीं मिलेगी.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago