होम / जॉब्स-एजुकेशन / मंदी, छंटनी की खबरों के बीच आई एक अच्छी खबर, ये कंपनी देगी 60 हजार लोगों को रोजगार

मंदी, छंटनी की खबरों के बीच आई एक अच्छी खबर, ये कंपनी देगी 60 हजार लोगों को रोजगार

बीते कुछ समय से हर रोज छंटनी की खबरें सामने आ रही हैं. ट्विटर, फेसबुक और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियां भी नौकरियों पर कैंची चला चुकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मंदी, छंटनी की खबरों के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है. स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Apple बेंगलुरु के पास अपना सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोलने जा रही है, इससे करीब 60,000 लोगों को रोजगार मिलेगा. Apple को भारत में जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इसके अलावा, चीन में सामने आ रहीं मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए कंपनी भारत पर ज्यादा फोकस कर रही है. ये मैन्युफैक्चरिंग प्लांट उसके इसी 'फोकस' का हिस्सा है.   

जॉब और डेवलपमेंट दोनों
बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में होसुर में स्थापित किया जाने वाला ये कारखाना एप्पल (Apple) का भारत में अबतक का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट होगा, जिससे बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलेगा. केंद्रीय दूरसंचार एंव सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि इस कारखाने में करीब 60,000 लोग काम करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि रांची और हजारीबाग के आसपास रहने वालीं छह हजार आदिवासी महिलाओं को आईफोन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है. इससे आने वाले समय में उन्हें भी रोजगार मिल सकेगा. वैष्णव ने कहा कि भारत में आईफोन का सबसे बड़ा कारखाना खुलने से रोजगार के अवसर तो पैदा होंगे ही, इससे क्षेत्र का विकास भी होगा.

ये कंपनी तैयार करेगी प्लांट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ने आईफोन कारखाना स्थापित करने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को ठेका दिया है, जिसका होसुर में प्लांट है. बता दें कि एप्पल भारत में फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन से आईफोन बनवाती है, लेकिन अब बेंगलुरु में उसका सबसे बड़ा कारखाना स्थापित हो जाएगा. दरअसल, चीन में कोरोना पाबंदियों के चलते Apple को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उसका प्रोडक्शन प्रभावित हुआ है और आशंका है कि क्रिसमस और न्यूइयर पर iPhone की डिमांड को पूरा करने में भी कंपनी को मुश्किल हो सकती है. इसलिए वो भारत पर ज्यादा फोकस कर रही है.

चीन को एक और झटका 
कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि Apple आईफोन के बाद Airpods और Beats हेडफोन का प्रॉडक्शन भी चीन से शिफ्ट करके भारत में शुरू कर सकती है. हालांकि, वो चीन से पूरी तरह कारोबार नहीं समेटेगी, बल्कि उसका कुछ हिस्सा भारत शिफ्ट कर देगी. अब तक कंपनी के ज़्यादातर प्रोडक्ट चीन में ही तैयार होते आए हैं, ऐसे में Apple के इस कदम से ड्रैगन का चैन छिनना लाजमी है. एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एप्पल ने अपने सप्लायर्स को Airpods और Beats हेडफोन का कुछ प्रॉडक्शन चीन से भारत शिफ्ट करने को कहा है. यूएस की यह दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ा रही है.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago