✕

होम / चुनाव / भारतीय नागरिकता मिलने के बाद Akshay Kumar ने पहली बार दिया वोट, लोगों को दिया ये संदेश

भारतीय नागरिकता मिलने के बाद Akshay Kumar ने पहली बार दिया वोट, लोगों को दिया ये संदेश

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में मुंबई में तमाम बॉलीवुड एक्टर्स ने अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया. वहीं, अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद पहली बार वोट दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोमवार यानी 20 मई को लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) के 5वें चरण के लिए मुंबई में भी वोटिंग हुई. ऐसे में कई बॉलीवुड एक्टर्स ने भी वोट देकर अपने फैंस से अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने की अपील की. वहीं, आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि सालों से भारत में रह रहे एक्टर अक्षय कुमार ने पहली बार लोकसभा चुनाव में वोट दिया है. आपको बता दें, नागरिकता न होने के बाद भी अक्षय बॉलीवुड के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एक्टर हैं. तो चलिए आज आपको बताते हैं उन्हें भारतीय नागरिका आखिर कब मिली? 

अक्षय कुमार ने डाला पहला वोट
आज एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई के गांधी ग्राम पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला और वोट डालने के बाद उन्होंने अपने ऊंगली में लगी स्याही का निशान भी दिखाया. आपको बता दें, इतने साल से भारत में रहने के बावजूद भी पहली बार वोट डाल रहे हैं, क्योंकि इससे पहले वह भारत के नागरिक नहीं थे, उनके पास कनाड़ा की नागरिकता थी. 

कब मिली भारतीय नागरिकता?
15 अगस्त 2023 में स्वतंत्रता दिवस पर अक्षय कुमार ने एक दिलचस्प घोषणा के साथ लोगों को चौंका दिया था. उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने कनाडा की नागरिकता छोड़ दी है और अब वह आधिकारिक तौर पर भारत के नागरिक हैं. उन्होंने 2019 में भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, लेकिन कोविड के कारण प्रक्रिया में देरी हुई. 

वोट डालने के बाद दिया ये संदेश
पोलिंग स्टेशन से बाहर आकर अक्षय कुमार ने लोगों को भी वोट डालने का संदेश दिया और  कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो. इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने वोट किया है. उन्होंने कहा कि वह सुबह 7 बजे ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे, यहां लोगों की भीड़ देखकर लग रहा है कि इस बार मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा.

सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एक्टर हैं अक्षय
अक्षय कुमार के पास इतने सालो से भारतीय नागरिका भले ही न हो, लेकिन वे देश की तरक्की के लिए आगे बढ़कर योगदान करते हैं. समय समय पर उनका देशप्रेम भी नजर आता है. उसका एक उदाहरण यही है कि वह फिल्म इंडस्ट्री से सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले स्टार हैं. अक्षय कुमार हर साल करोड़ों का टैक्स अदा करते हैं. 

इसे भी पढ़ें-सरकारी खजाने में आएंगे करोड़ों रुपये, RBI जल्द कर सकता है डिविडेंड का ऐलान

कमाई में भी खूब आगे
अक्षय कुमार ने 30 साल पहले इंडस्ट्री में कदम रखा था. वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं. वह एक फिल्म के लिए 80 से 100 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. उनकी सालाना कमाई लगभग 500 करोड़ रुपये है. वहीं, अक्षय कुमार की नेटवर्थ 2591 करोड़ रुपये है. फिल्मों के अलावा अक्षय कुमार ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी करोड़ों की कमाई करते हैं. वह सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करते हैं, तो उसके लिए वह लगभग 1 करोड़ की फीस चार्ज करते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago