होम / जॉब्स-एजुकेशन / महिला सशक्तिकरण की दिशा में SBI का बड़ा कदम, 2029 तक कर्मचारियों में 30% होंगी महिलाएं

महिला सशक्तिकरण की दिशा में SBI का बड़ा कदम, 2029 तक कर्मचारियों में 30% होंगी महिलाएं

SBI की यह पहल भारत में कार्यस्थल पर लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम है. इससे बैंकिंग सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि होगी और उन्हें नेतृत्व की भूमिकाओं में सक्रिय रूप से शामिल होने का अवसर मिलेगा.

रितु राणा 11 months ago

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम घोषणा की है. बैंक ने अगले पांच वर्षों में महिला कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाकर 30% तक करने का लक्ष्य तय किया है. इस कदम से न केवल बैंकिंग सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि यह कार्यस्थल पर समावेशी संस्कृति को भी मजबूती देगा. 

वर्तमान में 2.4 लाख से अधिक कर्मचारी, जिनमें फ्रंटलाइन पर 33% महिलाएं

वर्तमान में SBI के पास देशभर में 2.4 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं. इनमें लगभग 33% महिलाएं यानी करीब 65,000 महिला कर्मचारी फ्रंटलाइन स्टाफ के तौर पर कार्यरत हैं, जबकि कुल महिला कर्मचारियों की हिस्सेदारी 27% है. एसबीआई के केंद्रीय बोर्ड में गैर कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक स्वाति गुप्ता ने बताया कि बैंक अब इस अंतर को कम करने और लैंगिक संतुलन को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय प्रयास कर रहा है. बैंक सभी स्तरों पर महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में काम कर रहा है. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल महिलाओं को सशक्त बनाएगा, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देगा.

महिलाओं के लिए बेहतर कार्यस्थल की पहल

स्वाति गप्ता ने बताया कि एसबीआई लंबे समय से अपनी महिला कर्मचारियों के लिए एक सहयोगी वातावरण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. इसके लिए SBI ने क्रेच भत्ता, महिला स्वास्थ्य पहल, फैमिली कनेक्ट प्रोग्राम, और लंबी छुट्टी के बाद वापस लौटने वाली महिला कर्मचारियों के लिए विशेष ट्रेनिंग जैसी कई योजनाएं चलाई हैं. बैंक की ओर से इस समय देशभर में 340 से अधिक ऐसी शाखाएं चलाई जा रही हैं, जहां सिर्फ महिला कर्मचारी तैनात हैं. आने वाले वर्षों में इनकी संख्या बढ़ाने की योजना है.

'Empower Her' पहल से मिलेगी नेतृत्व में भागीदारी

SBI की एक विशेष पहल ‘Empower Her’ के माध्यम से महिलाओं को नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए तैयार किया जा रहा है. इसका उद्देश्य है एक ऐसी महिला नेतृत्व टीम तैयार करना जो भविष्य में बैंक का प्रतिनिधित्व कर सके. स्वाति गुप्ता ने कहा SBI की यह पहल केवल भर्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठनात्मक संस्कृति में बदलाव की दिशा में भी प्रयास हो रहे हैं. बैंक नेतृत्व विकास, रोल रिडिजाइन और महिला प्रतिभाओं को दीर्घकालिक रूप से बनाए रखने के लिए विशेष कार्यक्रम चला रहा है. इसके साथ ही, तकनीकी और नेतृत्व क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए कोचिंग, मेंटरिंग और स्पेशल ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा रही है, जिससे एक समावेशी और भविष्य-तैयार कार्यबल का निर्माण हो सके.

महिला कर्मकारियों के लिए गरिमा नीति

एसबीआई की “गरिमा नीति” भी महिलाओं को यौन उत्पीड़न और भेदभाव से सुरक्षा प्रदान करती है. इस नीति के अंतर्गत बैंक ने कॉर्पोरेट स्तर, एलएचओ, एओ और आरबीओ स्तरों पर चार सदस्यीय आंतरिक समिति गठित की है, जो किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या भेदभाव से महिला कर्मचारियों की रक्षा करती है. 30% आरक्षण नीति से बैंकिंग उद्योग में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और इससे महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago