होम / जॉब्स-एजुकेशन / देशभर में खुलेंगे 85 नए केंद्रीय और 28 नए नवोदय विद्यालय, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

देशभर में खुलेंगे 85 नए केंद्रीय और 28 नए नवोदय विद्यालय, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नए KV और JNV खोलने को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही अब देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय सरकार ने देश भर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय (KV) और 28 नए जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) खोलने की मंजूरी शुक्रवार 6 दिसंबर को दी. इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 8,231 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया गया है. किन राज्यों में कितने नए केवी और जेएनवी विद्यालय खुलेंगे इसकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है. आइए जानते हैं कि नए मंजूर किए गए केंद्रीय और जवाहर नवोदय विद्यालय किन-किन राज्यों में खुलेंगे.

किन राज्यों में खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय?

85 नए खुलने वाले केंद्रीय विद्यालयों में 13 विद्यालय जम्मू-कश्मीर में , मध्य प्रदेश में 11, राजस्थान में 9, ओडिशा के 8, आंध्र प्रदेश में 8, उत्तर प्रदेश में 5, उत्तराखंड में 4, छत्तीसगढ़ में 4, हिमाचल प्रदेश में 4, कर्नाटक में 3 नए और एक स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा. वहीं 3 गुजरात में, महाराष्ट्र में 3, झारखंड में 2, तमिलनाडु में 2, त्रिपुरा में 2, दिल्ली में 1, अरुणाचल प्रदेश में 1 और 1-1 स्कूल असम और केरल में खोले जाएंगे. पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में ये फैसले लिए गए. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सामूहिक रूप से इन स्कूलों से लगभग एक लाख छात्रों के लिए अतिरिक्त नामांकन क्षमता सृजित होने और रोजगार के लिए लगभग 6,600 नए पद सृजित होने की उम्मीद है.

किन राज्यों में खुलेंगे नए जवाहर नवोदय विद्यालय?

नए खुलने वाले 28 जवाहर नवोदय विद्यालयों मेंतीन पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और मणिपुर के लिए बड़ी संख्या में जेएनवी विद्यालयों को मंजूरी दी गई है. अरुणाचल में 8, असम में 6, मणिपुर में 3, कर्नाटक में 1, महाराष्ट्र में 1, तेलंगाना में 7, पश्चिम बंगाल 2 नए जवाहर नवोदय विद्यालय खुलेंगे.

अभी कितने केवी और जेएनवी विद्यालय

मौजूदा समय में देश के विभिन्न राज्यों में कुल 1253 केंद्रीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं. वहीं देश में कुल 661 जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) हैं. इन विद्यालयों का संचालन शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन नवोदय विद्यालय समिति (NVS) करती है. नए विद्यालयों के खुलने के बाद केंद्रीय विद्यालय की कुल संख्या देश में 1338 और जवाहर नवोदय विद्यालयों की संख्या 689 हो जाएगी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago