होम / जॉब्स-एजुकेशन / MDI गुड़गांव और मुर्शिदाबाद में हुआ Joint Annual Convocation

MDI गुड़गांव और मुर्शिदाबाद में हुआ Joint Annual Convocation

MDI गुड़गांव और MDI मुर्शिदाबाद के संयुक्त वार्षिक दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल भी उपस्थित रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रबंधन विकास संस्थान (MDI) गुड़गांव और MDI मुर्शिदाबाद के संयुक्त वार्षिक दीक्षांत समारोह में कुल 714 स्टूडेंट्स ने डिप्लोमा प्राप्त किया. समारोह में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, MDI चेयरमैन रजनीश कुमार, MDI गुड़गांव की कार्यवाहक निदेशक डॉ संगीता शाह भारद्वाज और डायरेक्टर एमडीआई मुर्शिदाबाद आदि उपस्थित थे.

इतना रहा सैलरी पैकेज 
शैक्षणिक वर्ष 2021-2023 के बैच से, 7 फेलो स्कॉलर्स सहित विभिन्न पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स के कुल 556 स्टूडेंट्स ने एमडीआई गुड़गांव से अपना डिप्लोमा प्राप्त किया. संस्थान ने 21 मेधावी छात्रों को पदक भी प्रदान किए. आधिकारिक बयान के अनुसार, एमडीआई गुड़गांव से इस साल भी शानदार प्लेसमेंट हुए. कैंपस रिक्रूटमेंट में कुल 102 कंपनियों ने भाग लियाम जिसमें से 21 कंपनियां पहली बार इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा थीं. इस दौरान, हाईएस्ट सैलरी पैकेज 60 लाख रुपए का रहा. जबकि औसत सैलरी पैकेज 26.13 लाख रुपए प्रति वर्ष रहा. 

केवल डिग्री लेना ही शिक्षा नहीं
कैंपस रिक्रूटमेंट में शामिल कंपनियां विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, मीडिया और दूरसंचार, BFSI, परामर्श, FMCG/FMCD, ऑटोमोबाइल, ई-कॉमर्स, स्वास्थ्य देखभाल और फार्मास्यूटिकल्स, एनर्जी एवं लॉजिस्टिक आदि क्षेत्रों से ताल्लुख रखती हैं. रजनीश कुमार, चेयरमैन, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, MDI ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने के बारे में नहीं है, बल्कि करैक्टर को आकार देने के बारे में भी है. उन्होंने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि इन दो वर्षों के कठिन परिश्रम और कड़ी मेहनत के दौरान आपने जिन चुनौतियों और बाधाओं का सामना किया है और जिन पर आपने विजय प्राप्त की है, उनके माध्यम से आप कल के फ्यूचर लीडर के रूप में विकसित हुए हैं.  

रिकॉर्ड समय में प्लेसमेंट
एमडीआई गुड़गांव की कार्यवाहक निदेशक डॉ संगीता शाह भारद्वाज ने कहा कि MDI गुड़गांव के मैनेजमेंट में फेलो प्रोग्राम को हाल ही में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) से पीएचडी की समकक्षता मिली है. अनुसंधान को बढ़ावा देने, इसे अभ्यास से जोड़ने और शैक्षणिक समुदाय में दृश्यता बढ़ाने के लिए अनुसंधान कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं. संस्थान द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि MDI मुर्शिदाबाद ने रिकॉर्ड समय में अपने 2021-23 के बैच के लिए शानदार प्लेसमेंट को अंजाम दिया. एमडीआई मुर्शिदाबाद ने अपने पीजीडीएम प्रोग्राम के 158 स्टूडेंट्स को डिप्लोमा और 5 को पदक प्रदान किए. MDI मुर्शिदाबाद के निदेशक डॉ. आत्मानंद ने बताया कि एवरेज और मीडियन सैलरी पैकेज क्रमशः 12.67 लाख रुपए प्रति वर्ष और 11.40 लाख रुपए प्रति वर्ष की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है. 56 कंपनियों ने कैंपस के स्टूडेंट्स को रिक्रूट किया, जिसमें से 32 नई थीं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago