होम / जॉब्स-एजुकेशन / रेलवे में करना चाहते हैं नौकरी? आपके लिए आई है ये अच्छी खबर; चेक करें पूरी डिटेल

रेलवे में करना चाहते हैं नौकरी? आपके लिए आई है ये अच्छी खबर; चेक करें पूरी डिटेल

पश्चिम मध्‍य रेलवे (WCR) ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मंगाए हैं. WCR की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं, तो पश्चिम मध्‍य रेलवे (WCR) में आपके लिए मौका है. WCR ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मंगाए हैं. कुल 2521 खाली पदों के लिए यह आवेदन मंगाए गए हैं. इच्छुक कैंडिडेट WCR की ऑफिशियल वेबसाइट (wcr.indianrailways.gov.in.) पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इसकी अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2022 है.

क्या है योग्यता?
अप्रेंटिसशिप के लिए आवदेन करने वालों को किसी मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से 10वीं परीक्षा या इसके समतुल्‍य किसी भी परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना जरूरी है. इसके अलावा, उनके पास एनसीवीटी/एससीवीटी की ओर से जारी नोटि‍फाइड ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. रेलवे की तरफ से बताया गया है कि 15 से 24 आयुवर्ग के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. 

इस आधार पर होगा चयन 
आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों की एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और इसी आधार पर सिलेक्शन होगा. यह लिस्ट 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा, आईटीआई/ट्रेडमार्क में मिले औसत अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. साथ ही इसमें कैंडिडेट द्वारा चुने गए ट्रेड/डिवीजन/यूनिट का भी ध्यान रखा जाएगा. जानकारी के मुताबिक, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, बेंचमार्क दिव्‍यांगों और महिलाओं को छोड़कर सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है.

क्या है अप्रेंटिसशिप?
चयनित उम्मीदवार को लागू अवधि के लिए प्रशिक्षु के रूप में नियुक्त किया जाएगा और मौजूदा नियमों के अनुसार ट्रेनिंग के दौरान स्‍टाइपेंड का भुगतान किया जाएगा. बता दें कि अप्रेंटिसशिप को हिंदी में प्रशिक्षु कहा जाता है. दूसरे शब्दों में कहें तो अप्रेंटिसशिप एक प्रकार का ट्रेनिंग कार्यकाल होता है, जिसमें अभ्यर्थी को औद्योगिक कार्य के लिए प्रशिक्षित किया जाता है. रेलवे के साथ-साथ कई कंपनियां अप्रेंटिसशिप के लिए वैकेंसी निकालती हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago