होम / जॉब्स-एजुकेशन / अगले 10 साल में इस सेक्‍टर में पैदा होने जा रही हैं इतने लाख नौकरियां 

अगले 10 साल में इस सेक्‍टर में पैदा होने जा रही हैं इतने लाख नौकरियां 

सरकार इस क्षेत्र में अगले 10 सालों में 20 लाख नौकरियां पैदा करने का लक्ष्‍य तय किया है. सरकार का लक्ष्‍य है कि जिस क्षेत्र में आज 1.5 लाख लोग काम कर रहे हैं, वहां एक दशक में 20 लाख लोग काम करें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगर आप क्रिएटिव आर्ट्स, एनीमेशन और वीडियो फिल्‍म में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो सरकार ने इसके लिए बड़ी रूपरेखा बना ली है. सरकार ने इसके लिए जो टास्‍क फोर्स बनाया था उसकी सिफारिशों को स्‍वीकार कर लिया है, जिसके बाद अब अगले एक दशक में सरकार ने इस सेक्‍टर में 20 लाख नौकरियां देने का लक्ष्‍य तय किया है. सरकार इसके लिए इस शिक्षा को स्‍कूलों से लेकर कॉलेज पाठयक्रम में शामिल करने जा रही है, जिसके बाद इस क्षेत्र में नए अवसर पैदा होने होने जा रहे हैं.

क्‍या है ये पूरा मामला 

सरकार ने एवीसीजी यानी कि एनीमेशन, वीएफएक्‍स, गेमिंग, कॉमिक्‍स को लेकर एक टास्‍क फोर्स बनाया था. इस टास्‍क फोर्स ने आज सरकार को अपनी रिकमनडेंशन सौंप दी हैं. इस रिकमनडेंशन में टास्‍क फोर्स ने कई महत्‍वपूर्ण बिंदुओं पर अपना सुझाव दिया है, जिसमें कहा गया है कि इस शिक्षा को स्‍कूल से लेकर कॉलेज तक अलग-अलग पाठयक्रम के जरिए दिए जाने की जरूरत है. इसमें ये भी कहा गया है कि इस शिक्षा को क्‍लास 6 से शुरू करने की जरूरत है, जिससे छात्रों को शुरूआती दौर से ही इसका ज्ञान दिया जा सके.  

क्‍या बोले सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव 
सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्र ने बताया कि इस टास्‍क फोर्स की सिफारिशों में बताया गया है ये जो एवीजीसी सेक्टर यानी कि एनिमेशन, विजुअल, गेमिंग और कॉमिक ये जो सेक्टर है, यह भारत का बहुत बड़ा सनराइज सेक्टर है. इसे लेकर हमारी अपेक्षा है जैसे 25 वर्ष पहले आईटी सेक्टर में जिस तरह से ग्रोथ हई और आज पूरा विश्व भारत के आईटी सेक्टर को जानता है. उसी तरह का पोटेंशियल एवीजीसी सेक्टर में है हमारी अपेक्षा है कि जो यह सेक्टर है.
इसमें आज 1,85000 लोग कार्यरत हैं उसे अगले एक दशक में 20 लाख से अधिक नए जॉब्‍स के अवसर हम पैदा कर पाएं इसे लेकर टास्क फोर्स ने यह सिफारिश दी है कि आज जो कॉलेज लेवल पर इसमें कुछ नए डिपार्टमेंट बनाए जाएं. जैसे डिपार्टमेंट ऑफ क्रिएटिव आर्ट्स एंड साइंटिस्ट और उसमें नए कोर्स शुरू किए जाएं जो कि यूजीसी से मान्यता प्राप्त हो और स्कूल के अंदर भी इसके लिंग के ऊपर हो या फिर इसके डिपार्टमेंट की सहायता लेते हुए एजुकेशन डिपार्टमेंट की सहायता लेते हुए बच्चों को अवगत कराया जाएगा एबीसी सेक्टर क्या है और किस तरह से इसमें जॉब अपॉर्चुनिटी है.

इस क्षेत्र में कई संभावनाएं 
सरकार के टॉस्‍क फोर्स ने जो सिफारिश दी हैं उसके अनुसार भारत में टीवी से लेकर मोबाइल व्‍यूरशीप में बड़ी ग्रोथ हुई है. आज देश में 2019 के बाद आज टीवी के दर्शकों की संख्‍या 762 मिलियन तक जा पहुंची है. भारत इस क्षेत्र के लिए एक बड़ा बाजार है. इसी तरह से आज अगर मोबाइल का इस्‍तेमाल करने वालों की संख्‍या देंखें तो भारत में मौजूदा समय में 500 मिलियन उपभोक्‍ता हैं, जो आगे चलकर 930 मिलियन तक जाने की संभावना है. सस्‍ते डेटा ने इसको और बढ़ावा दिया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago