होम / जॉब्स-एजुकेशन / ये 10 Work From Home Jobs अभी कर सकते हैं शुरू, कोई एक्सपीरियंस भी नहीं चाहिए

ये 10 Work From Home Jobs अभी कर सकते हैं शुरू, कोई एक्सपीरियंस भी नहीं चाहिए

कोविड महामारी के बाद लोगों में Work From Home करने की आदत तेजी से बढ़ी है, तो जानिए ऐसे काम के बारे में जिसे आप आसानी से घर से कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: क्या आप भी ऐसी नौकरी की तलाश में हैं, जिसमें आपको घर से ही काम करना हो, ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़े? पर आप इस बात से चिंतित हैं कि आपके पास संबंधित काम को लेकर कोई एक्सपीरियंस नहीं है? तो हम आपको बता दें कि अब आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ ऐसे सेक्टर्स भी हैं, जो परमानेंट वर्क फ्रॉम होम के साथ रिमोट एम्प्लॉयमेंट ऑफर करते हैं और इसके लिए किसी भी तरह की एक्सपीरियंस की जरूरत नहीं पड़ती.

आइए, अब हम आपको ऐसे ही कुछ वर्क-फ्रॉम-होम जॉब्स के बारे में बताते हैं, जहां आप शून्य से शुरुआत कर सकते हैं....

1. कस्टमर सर्विस
कस्टमर सर्विस जॉब की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. यह एक ऐसा फील्ड है, जिसमें आमतौर पर शुरुआती स्तर पर काम करने के लिए किसी एक्सपीरियंस की जरूरत नहीं पड़ती. यदि आपमें शानदार कम्यूनिकेशन स्किल है और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं तो यह जॉब आपके लिए काफी आसान है. इसमें बेहतर कम्यूनिकेशन स्किल होने के साथ-साथ बहुत अधिक पेशेंस बनाए रखने की जरूरत होती है. कोविड महामारी के बाद कस्टमर सर्विस से जुड़े कई जॉब्स हमेशा के लिए वर्क फ्रॉम होम चुके हैं.

2. कॉन्टेन्ट क्रिएशन
इन दिनों कॉन्टेन्ट क्रिएटर की डिमांड बहुत अधिक है. कई कंपनियां फ्रीलांस पर लोगों को रख रही है और अच्छा पैसा भी दे रही है. इन लोगों को ऑफिस भी नहीं बुलाया जाता. इस जॉब को आप आसानी से घर बैठे-बैठे कर सकते हैं. कॉन्टेन्ट क्रिएशन के जरिए आप बड़े-बड़े ब्रैंड्स के लिए ब्लॉग लिख सकते हैं. उनके लिए वीडियो भी शूट कर सकते हैं. साथ ही अधिकतर जगह फिक्स वर्किंग आवर भी नहीं होती, इसलिए आप मजे से भी काम कर सकते हैं.

3. प्रोडक्ट रिव्यूज
क्या आप जल्दी-जल्दी प्रोडक्ट्स खरीदते हैं और उसे यूज करते हैं? उन प्रोडक्ट्स को लेकर आपके पास बहुत अधिक नॉलेज है और आप उसकी खूबियां और कमियां दुनिया को बताना चाहते हैं तो आप पेड प्रोडक्ट रिव्यूवर भी बन सकते हैं. कंपनियां अपने प्रोडक्ट के रिव्यू के लिए ऐसे लोगों की तलाश करती हैं, जो उनके प्रोडक्ट का यूज करें और फिर उसका रिव्यू करके दुनिया को उसकी उपयोगिता बताएं. ऐसे लोगों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इस काम के लिए ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ती.

4. ऐप या वेबसाइट टेस्टिंग
सॉफ्टवेयर फील्ड में टेस्टर की अच्छी-खासी डिमांड है और अब ज्यादातर टेस्टिंग जॉब वर्क फ्रॉम होम होती है. इसके लिए न तो कोई विशेष डिग्री की जरूरत होती है और ना तो शुरुआती लेवल में किसी एक्सपीरियंस की जरूरत होती है. आप किसी ऐप या वेबसाइट के लिए फ्रीलांस टेस्टर बन सकते हैं. इसके लिए आपको छोटी सी ट्रेनिंग की जरूरत होती है, जिसके बाद आप आसानी से घर बैठे-बैठे इस जॉब को कर सकते हैं.

5. हैंडक्राफ्ट्स
होम डेकोर से जुड़ी कई कंपनियां ऐसी हैं जो ऐसे स्किल्ड लोगों की तलाश में रहती हैं, जिन्हें हैंडक्राफ्ट्स का काम आता है. उनके हाथों में कला होती है. हैंडक्राफ्ट्स प्रोडक्ट्स की डिमांड पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ी है, इसलिए अच्छे कलाकारी करने वालों की खोज भी बढ़ गई है. यदि आपमें ये हुनर है तो आप भी इन कंपनियों के साथ जुड़ सकते हैं और घर बैठे-बैठे अच्छी कमाई भी कर सकते हैं.

6. ड्रॉपशीपिंग
यदि आप उत्पादों को ऑनलाइन बेचने में रुचि रखते हैं, लेकिन उन्हें स्वयं बनाने में उतना विश्वास या रुचि नहीं रखते, तो ड्रॉपशीपिंग आपके लिए सही वर्क-फ्रॉम-होम जॉब हो सकती है. ड्रॉपशीपिंग उद्यमी व्यक्तियों को ऑनलाइन कारोबार शुरू करने के लिए सशक्त बनाता है. ये व्यक्ति उत्पादों को बेचने में मदद करने के लिए एक बड़े ढांचे के समर्थन से अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं.

उदाहरण के लिए, ड्रॉपशीपिंग में आरंभ करने का एक सामान्य तरीका टी-शर्ट, स्टिकर या ब्रैंडेड मर्चेंडाइज के अन्य रूपों को डिजाइन करना है. ऑनलाइन कई ड्रॉपशीपिंग प्लेटफॉर्म हैं जो आपको उस व्यवसाय को बनाने और बढ़ाने में सक्षम बना सकते हैं. वे आम तौर पर वेबसाइट निर्माण, एक ऑनलाइन दुकान खोलने और ग्राहकों को अपने माल के प्रोडक्शन और डिलीवरी जैसी सर्विसेज प्रदान करती हैं.

7. ट्रांसक्रिप्शन
यदि आप भी किसी के भाषण को सुनकर या वीडियो देखकर उसे टेक्स्ट में कन्वर्ट कर सकते हैं तो फिर आप आसानी से ट्रांसक्रिप्शन की जॉब कर सकते हैं. इसके लिए न तो किसी डिग्री की जरूरत होती है और ना ही किसी एक्सपीरियंस की. बस, आपको कम्प्यूटर चलाना और टाइपिंग आनी चाहिए. इसके बाद आपका काम आसानी से बन जाएगा.

8. डेटा एंट्री
डेटा एंट्री जॉब की भी डिमांड बहुत तेजी से बढ़ी है. यदि आपके पास कम्प्यूटर का थोड़ा भी नॉलेज है और टाइपिंग आती है तो फिर आप डेटा एंट्री की जॉब आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होती. आप आराम से वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं. 

9. सर्वे
आप घर बैठे-बैठे किसी कंपनी के लिए सर्वे का काम कर सकते हैं. आप इसे पार्ट टाइम या फुल टाइम भी कर सकते हैं. कुछ लोग तो इस काम को बड़े मन से फुल टाइम भी करते हैं. ये लोग कंपनियों के लिए सर्वे का काम करते हैं और डेटा कलेक्ट करते हैं. इस जॉब में बहुत ज्यादा तनाव भी नहीं होता. आप कहीं भी रहकर इस जॉब को कर सकते हैं.

10. ट्रांसलेशन
यदि आपको किसी एक भाषा से दूसरी भाषा में कॉन्टेन्ट को कन्वर्ट कर सकते हैं तो फिर आप ट्रांसलेशन का काम कर सकते हैं. इन दिनों ऐसे कई फ्रीलांस ट्रांसलेटर मौजूद हैं, जिनकी कंपनियों को तलाश रहती है. कई मार्केटप्लेस में भी ट्रांसलेटर्स की जॉब तेजी से बढ़ी है. अब तो स्थानीय भाषा के भी ट्रांसलेटर्स की डिमांड बढ़ गई है. तो आप इस फील्ड में भी आसानी से करियर बना सकते हैं.

VIDEO : अडानी चले अंबानी की राह, यहां खोलेंगे फैमिली ऑफिस


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago