✕

होम / साक्षात्कार / आगरा में रात में क्यों नहीं रुकते टूरिस्ट? जानिए इसके पीछे का कारण

आगरा में रात में क्यों नहीं रुकते टूरिस्ट? जानिए इसके पीछे का कारण

हरी सुकुमार ने बताया कि बहुत सारी ट्रैवल एजेंसियां ऐसी हैं जो दिल्ली में बैठ कर देसी और विदेशी सैलानियों के लिए पूरा टूर पैकेज बनाती हैं.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: वैसे तो आगरा में मोहब्बत की अजूबी इमारत के साथ, कई स्मारक हैं. इन स्मारकों का दीदार करने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में सैलानी आते हैं, लेकिन वह सैलानी ताजमहल, लाल किला स्मारक का दीदार करते हैं और फिर वापस चले जाते हैं. वह इस मोहब्बत के शहर में एक रात भी रुकना पसंद नहीं करते. आखिर ऐसा क्या कारण है, जिससे टूरिस्ट्स आगरा में एक रात भी रुकना पसंद नहीं करते या रुकते भी हैं तो ज्यादा से ज्यादा एक रात? इस संबंध में Business World Hindi ने टूरिज्म गिल्ड के प्रेसिडेंट और होटल जेपी पैलेस के ऑपरेशन वाइस प्रेसिडेंट हरी सुकुमार से खास बात की.

हरी सुकुमार ने बताया कि बहुत सारी ट्रैवल एजेंसियां ऐसी हैं जो दिल्ली में बैठ कर देसी और विदेशी सैलानियों के लिए पूरा टूर पैकेज बनाती हैं. ज्यादातर ट्रैवल एजेंसी पर्यटकों के टूर में ताज महल और लाल किले के अलावा और किसी इमारत को शामिल नहीं करतीं. इस वजह से पर्यटक आगरा तो आते हैं, ताजमहल और लाल किला जाते हैं और फिर वापस लौट जाते हैं.

सुकुमार ने बताया, आगरा में ताज और लाल किले के अलावा सिकंदरा, एत्तमादुद्दोला, फतेहपुर सीकरी, जामा मस्जिद भी है. इन जगहों पर भी जाकर पर्यटक वहां के इतिहास के बारे में जानकारी ले सकते हैं. इन स्थलों की खूबसूरती को निहार सकते हैं. लेकिन दिल्ली में जो ट्रैवल एजेंट है वे इन स्मारकों पर ध्यान नहीं देते हैं. यही बड़ी वजह है कि इससे पर्यटक आगरा में एक रात भी मुश्किल से रुक पाते हैं. इस कारण से आगरा में होटल इंडस्ट्री के साथ ही यहां के लोकल गाइड  को भी नुकसान होता है.

सरकार सिर्फ धार्मिक स्थलों को दे रही तवज्जो
हरी सुकुमार का कहना है कि उत्तर प्रदेश की सरकार सिर्फ धार्मिक स्थलों को तवज्जो दे रही है. ऐतिहासिक इमारतों की तरफ सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. सपा की सरकार में ताज महल के पास म्यूजियम बनने का काम शुरू हुआ, लेकिन फिर बीजेपी की सरकार आ गई और म्यूजियम का आधा अधूरा काम रुक गया. अगर म्यूजियम बन कर तैयार हो जाता तो इससे पर्यटकों के आगरा में रुकने की एक और वजह मिल जाती. सरकार को धार्मिक स्थलों के साथ-साथ ऐसी इमारतों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए जिससे देश की पहचान है.

राजस्थान सरकार पर्यटन को बढ़ाने का कर रही हर संभव प्रयास
टूरिज्म गिल्ड के प्रेसिडेंट ने बताया कि राजस्थान सरकार हर वो काम कर रही है, जिससे पर्यटक यदि राजस्थान जाए तो वह कम से कम 4 दिन रुके. यही वजह है कि जयपुर में लगातार पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है. वहां की सरकार टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए समय समय पर वो काम कर रही है, जिससे सैलानी राजस्थान की तरफ आएं.

कोरोना के बाद पटरी पर आ रहा कारोबार
कोरोना की वजह से केंद्र सरकार के आदेश के बाद सभी मॉन्यूमेंट्स बंद कर दिए गए थे. लेकिन जब से कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए हैं, तब से पर्यटन व्यवसाय धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है. देसी पर्यटक की संख्या में ज्यादा इजाफा देखने को मिला है. देसी सैलानी 3 हजार से 20 हजार रुपए तक एक रात होटल में रुकने को दे रहे हैं.

टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष की राय
आगरा के टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शम्सुददीन ख़ान ने इस बारे में कहा कि आगरा में ऐतिहासिक स्मारकों के अलावा ऐसा कोई आकर्षण नहीं है कि पर्यटक आगरा में रात्रि प्रवास कर सकें. अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की भी अत्यंत आवश्यकता है जिससे विदेशी पर्यटक सीधे आगरा उतर सकें. इसे रात में रुकने वालों की संख्या में इजाफा हो जाएगा.

टूरिस्ट गाइड फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष की राय
आगरा के टूरिस्ट गाइड फेडरेशन ऑफ इंडिया (TGFI) के उपाध्यक्ष शकील चौहान के मुताबिक आगरा में ताजमहल जैसा सुंदर विश्व धरोहर स्मारक होते हुए भी पर्यटक रात्रि प्रवास नहीं करते हैं जो कि चिंता का विषय है. आगरा में रबर चैक डैम बनाकर सिंकदरा से लेकर बटेश्वर तक क्रूज़ का संचालन किया जाना चाहिए जैसा कि मथुरा-वृंदावन में भी प्रस्तावित है. आगरा में बृज व मुगल थीम पर आधारित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी पर्यटकों के रात में रुकने का एक कारण देगा.

संग्रहालय का क्या हाल
इंक्रेडिबिल इंडिया टूर गाइड के भगवत दयाल शर्मा ने कहा कि आगरा में संग्रहालय बन कर तैयार है मगर अभी तक पर्यटकों के लिए खोला नहीं गया है. संग्रहालय को जल्द ही जनता के लिए खोला जाना चाहिए. आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम भी होना चाहिए. शासन को प्रचार करना चाहिए कि आगरा में ताजमहल के अलावा भी बहुत कुछ है जिससे पर्यटकों को सही सूचना मिले व रात में रुकने का कारण बन सके. 

प्रदीप शर्मा ने क्या कहा
इंक्रेडिबिल इंडिया टूर गाइड के प्रदीप शर्मा ने कहा कि आगरा किला में होने वाले ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम को पुनः शुरू किया जाना चाहिए. इन कार्यक्रमों का संपूर्ण प्रचार प्रसार भी किया जाना चाहिए, जिससे जो टूरिस्ट आगरा आते हैं, वे रात में रुकने पर मजबूर हों.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 week ago

महिला सुरक्षा से आर्थिक सशक्तिकरण तक, लता गुप्ता ने बताया दिल्ली महिला आयोग का पूरा रोडमैप

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि आयोग का फोकस केवल शिकायतों के निपटारे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं तक सीधे पहुंच बनाने, उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी समस्याओं से निपटने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी रहेगा.

25-August-2026

नेतृत्व में बदलाव: पराग साहनी कैसे THE Park New Delhi को दे रहे हैं नई दिशा

THE Park New Delhi के जनरल मैनेजर पराग साहनी ने रुहैल अमीन से 226 कमरों वाली संपत्ति के कायाकल्प और Tyde को स्वतंत्र भोजन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर बातचीत की.

25-August-2026

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

22-June-2026

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

20-June-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago