होम / साक्षात्कार / आज AI हम सभी की जिंदगी का अहम हिस्‍सा बन चुका है: ऋचा सिंह 

आज AI हम सभी की जिंदगी का अहम हिस्‍सा बन चुका है: ऋचा सिंह 

ऋचा सिंह ने कई अहम मसलों पर अपनी बात कहते हुए कहा कि अगर एआई मेरे काम के 30 मिनट को बचाता है तो मैं उसे क्‍यों नहीं करना चाहूंगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Businessworld के मार्केटिंग वर्ल्‍ड के मुंबई में हो रहे इवेंट में बिजनेस वर्ल्‍ड के चेयरमैन, एडिटर इन चीफ और समाचार4मीडिया के संस्‍थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने सीईओ सेशन में नैचुरल डायमेंड काउंसिल की मैनेजिंग डॉयरेक्‍टर इंडिया एंड मीडिल ईस्‍ट ऋचा सिंह से कई अहम विषयों पर बात की. ऋचा सिंह ने दो दशक में इस क्षेत्र में आए बदलावों से लेकर एआई की भूमिका को लेकर अपनी बात कही. उन्‍होंने कहा कि एआई आज सभी की जिंदगी का अहम हिंस्‍सा बन चुका है. पेश है डॉ. अनुराग बत्रा की ऋचा सिंह से हुई दिलचस्‍प बातचीत के कुछ अंश- 

डॉ. अनुराग बत्रा: मैं सबसे पहले आपसे पूछना चाहूंगा कि आप बीते लंबे समय से मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. आपने कई ब्रैंडस के साथ काम करने के दौरान पिछले दो दशक में मार्केटिंग में किस तरह का बदलाव देखा है? 

ऋचा सिंह: मैने अपनी पहला कैंपेन एसीटेट पर बनाई थी. उसके लिए हमें एक स्‍टूडियो में भी जाना पड़ा था. उस वक्‍त डिजिटल रेवोल्‍यूशन मेरे लिए बड़ा सरप्राइज करने वाला था. यही नहीं मैंने अपनी पहली सैलरी से सबसे बड़ा निवेश अपने मोबाइल फोन पर किया था.  डॉ बत्रा ने अपने संबोधन में यहां पर काइंडनेस का जिक्र किया था, उन्‍होंने कहा कि एक कंज्‍यूमर की पल्‍स को समझ पाने का हुनर हर किसी के पास नहीं होता है.

डेटा क्रंचिंग आज की तारीख में एक साइंस बन चुका है. डॉ. बत्रा ने यहां पर 9 घंटे सोने की बात कही थी लेकिन मुझे याद नहीं है कि मैं प्रेग्‍नेंसी के बाद से अब तक 9 घंटे सो पाई होंगी. अगर मुझे पांच घंटे की भी नींद मिल जाती है तो वो मेरे लिए पर्याप्‍त होती है. आज रिसर्च बहुत आसान हो गई है. पिछले दो दशक में हुए बदलाव के बारे में अगर आप पूछेंगे तो मैं यही कहूंगा कि मार्केटिंग की अप्रोच का तरीका बदल गया है लेकिन आपके अंदर का पैशन आज भी वैसा ही है. 

डॉ. अनुराग बत्रा: मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि पिछले दो दशक में विज्ञापन में पोट्रीयल ऑफ वुमन में क्‍या बदलाव आया है? क्‍या हम आज भी इस मामले में स्‍टीरियो टाइप बने हुए हैं. 

ऋचा सिंह: मै अभी भी सोचती हूं कि एडवरटाइजिंग में अभी भी बहुत कुछ स्‍टीरियो टाइप चल रहा है. अब वो भले ही महिलाओं के ड्रेस अप का मामला हो या महिलाओं की बात करने का तरीका हो, लेकिन मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आज न्‍यू एज की अच्‍छी कंपनियां महिलाओं को एक सशक्‍त महिला के तौर पर दिखा रही हैं. अब वो सिर्फ उन महिलाओं की बात नहीं है जो काम कर रही हैं अब वो घर पर रहने वाली महिलाओं की बात हो. मैं मानती हूं कि घर पर रहकर परिवार की जिम्‍मेदारी को संभालना अपने आप में सबसे कठिन काम है. कई फिल्‍में भी ऐसी आई हैं जिन्‍होंने महिलाओं के एमपॉवरमेंट को दिखाया है. लेकिन मुझे लगता है कि हमे अभी एक लंबा सफर तय करना है. 


डॉ. अनुराग बत्रा: बिजनेस लीडर को गाइड करने में आप एआई की भूमिका को कैसे देखते हैं? क्‍या आप मानते हैं कि ये एक तरह से एआई इंडस्‍ट्री को गाइड करने की भूमिका में है या इंडस्‍ट्री के साथ एक कलीग तौर पर काम करने को तैयार है. 

ऋचा सिंह: मैं मानती हूं कि एआई अब हमारे जीवन का एक हिस्‍सा बन चुका है. मैं मानता हूं कि हर मार्केटियर जो कि समय की कमी की समस्‍या से जूझता है एआई उस समय को बचाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है. अगर आज मुझे किसी तरह का डेटा एनालिसिस करना हो तो आज वो तीन सेकेंड में हो जाता है. उसने मेरा 30 मिनट का समय बचा दिया है. अब मैं उस टाइम में ज्‍यादा एनालिसिस कर सकती हूं, अब आपके ज्‍यादा और कुछ सोचने के लिए और ज्‍यादा समय है.आज बहुत से लोग कहते हैं कि कॉपी राइटिंग में कोई करियर नहीं है, लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि ये पूरी तरह से गलत है. अच्‍छा लिखने वालों की आज भी कैंपेन में जरूरत होती है. 

डॉ. अनुराग बत्रा: अगर आप ऑटो सेक्‍टर की बात करें तो वो आज बहुत सी कारें बेच रहे हैं. इसमें सिडान कारों की संख्‍या ज्‍यादा मौजूद है. आज भारत के बाजार में गोल्‍ड डायमंड से लेकर कई दूसरी चीजों की बड़ी डिमांड देखी जा सकती है. या ये भी कह सकते हैं कि आज भारत के बाजार का प्रीमियराइजेशन हो रहा है. आप इसे लेकर क्‍या कहना चाहेंगे? 

ऋचा सिंह: आज आप किसी भी 23 साल के युवा से पूछिए तो वो यही कहेगा कि मुझे कार नहीं खरीदनी है मैं ट्रैवल करना चाहूंगा. आज सभी की पसंद FNB है. अब वो भले ही खाना खा रहे हैं या कोई दूसरा काम कर रहे हैं. मेरा मानना है कि आज हर इंडियन की एक आशा बड़ी होती है, वो भले ही 100 रुपये कमाए या 1000 रुपये कमाए लेकिन उसकी तमन्‍ना बहुत बड़ी होती है. हम लोग जब बड़े हो रहे थे तो हमें कहा गया था कि आपको कुछ बड़ा करना है. आज मैं जो कुछ करना चाहती हूं मैं वो कर सकती हूं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महिला सुरक्षा से आर्थिक सशक्तिकरण तक, लता गुप्ता ने बताया दिल्ली महिला आयोग का पूरा रोडमैप

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि आयोग का फोकस केवल शिकायतों के निपटारे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं तक सीधे पहुंच बनाने, उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी समस्याओं से निपटने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी रहेगा.

25-August-2026

नेतृत्व में बदलाव: पराग साहनी कैसे THE Park New Delhi को दे रहे हैं नई दिशा

THE Park New Delhi के जनरल मैनेजर पराग साहनी ने रुहैल अमीन से 226 कमरों वाली संपत्ति के कायाकल्प और Tyde को स्वतंत्र भोजन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर बातचीत की.

25-August-2026

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

22-June-2026

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

20-June-2026

म्यूचुअल फंड और PMS के बीच नया विकल्प बनेगा SIF? JioBlackRock ने समझाया पूरा मॉडल

JioBlackRock की चीफ क्लाइंट ऑफिसर कोमल नारंग ने BW हिंदी से की खास बातचीत में कंपनी की निवेश रणनीति, AI और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल, भारतीय निवेशकों की बदलती जरूरतों और मौजूदा वैश्विक हालात में निवेश के सही तरीके पर विस्तार से अपनी बात रखी.

08-May-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

48 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

16 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago