होम / साक्षात्कार / ब्लॉकचेन नवाचार की धुरी बना STPI का Apiary सेंटर, स्टार्टअप्स को मिल रहा नया आकाश

ब्लॉकचेन नवाचार की धुरी बना STPI का Apiary सेंटर, स्टार्टअप्स को मिल रहा नया आकाश

STPI का एपियरी सेंटर न केवल तकनीकी नवाचार का केंद्र बन चुका है, बल्कि यह भारत को विकेंद्रीकृत डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने में एक मजबूत आधारशिला की तरह कार्य कर रहा है.

रितु राणा 1 year ago

डिजिटल भारत की परिकल्पना अब सिर्फ कल्पना नहीं रही, बल्कि तेजी से साकार हो रही है, और इस बदलाव के केंद्र में है ब्लॉकचेन तकनीक. शासन से लेकर कृषि, शिक्षा से लेकर रियल एस्टेट तक हर क्षेत्र में यह तकनीक पारदर्शिता और सुरक्षा का नया मानदंड स्थापित कर रही है. इसी दिशा में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) ने गुरुग्राम स्थित एपियरी सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के जरिए ब्लॉकचेन आधारित स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने का अनूठा प्रयास किया है. भारत में इस तकनीक की संभावनाओं, सरकार की दूरदृष्टि और STPI की भूमिका को लेकर BW हिन्दी की सीनियर कॉरेस्पोंडेंट रितु राणा ने बातचीत की STPI के महानिदेशक अरविंद कुमार से, प्रस्तुत हैं इस बातचीत के मुख्य अंश-

प्रश्न 1: वर्तमान समय में ब्लॉकचेन तकनीक को लेकर वैश्विक और भारतीय परिप्रेक्ष्य में क्या बदलाव देखने को मिल रहे हैं?

उत्तर: आज जब हर चीज तेजी से डिजिटल हो रही है, डेटा और भरोसे की अहमियत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है. ब्लॉकचेन तकनीक अब सिर्फ क्रिप्टोकरेंसी तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह शासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेती और व्यापार जैसे क्षेत्रों में भी गहराई से प्रवेश कर चुकी है

प्रश्न 2: भारत सरकार इस दिशा में किस प्रकार की पहल कर रही है?

उत्तर: सरकार ने ब्लॉकचेन की ताकत को पहले ही समझ लिया था. डिजिटल इंडिया अभियान, राष्ट्रीय ब्लॉकचेन रणनीति और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कदम इसके उदाहरण हैं. सरकार की मंशा है कि ब्लॉकचेन को शासन और सेवाओं का आधार बनाया जाए जिससे पारदर्शी और समान सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें

प्रश्न 3: क्या कोई आँकड़े हैं जो भारत में ब्लॉकचेन के बढ़ते भविष्य की ओर संकेत करते हैं?

उत्तर: हाँ, इंडिया ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी मार्केट फोरकास्ट 2030 की रिपोर्ट बताती है कि 2022 से 2030 के बीच यह सेक्टर 82.3% की अभूतपूर्व वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) के साथ बढ़ेगा. साथ ही, वैश्विक ब्लॉकचेन बाजार 2026 तक 67 बिलियन अमेरिकी डॉलर से भी अधिक का हो जाएगा

प्रश्न 4: इस दिशा में STPI की क्या भूमिका है?

उत्तर: STPI ने गुरुग्राम में एक विशेष केंद्र – एपियरी (APIARY) की स्थापना की है, जो भारत का पहला ब्लॉकचेन आधारित सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप है. यह स्टार्टअप्स को न केवल तकनीकी संसाधन और प्रशिक्षण देता है, बल्कि उन्हें बाजार तक पहुंच और नेटवर्किंग भी प्रदान करता है

प्रश्न 5: एपियरी में कौन-कौन सी प्रमुख तकनीकें और सुविधाएं उपलब्ध हैं?

उत्तर: एपियरी में हाइपरलेजर, इंटेल ब्लॉकचेन जैसे अत्याधुनिक तकनीकी टूल्स उपलब्ध हैं. इसके साथ ही, यह केंद्र 100 से अधिक स्टार्टअप्स को संसाधन, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने के लिए तैयार किया गया है

प्रश्न 6: एपियरी से जुड़े कुछ प्रमुख स्टार्टअप्स के बारे में बताइए जो सामाजिक और आर्थिक बदलाव ला रहे हैं?

उत्तर: कई स्टार्टअप्स इस बदलाव में अग्रणी हैं, जैसे

- एमेरटेक: पारदर्शी सप्लाई चेन विकसित कर रहा है
- ग्रस एंड ग्रेड: किसानों की आय 40% तक बढ़ा रहा है
- क्रेडोर: अंतरराष्ट्रीय व्यापार को कागज़-रहित बना रहा है
- ब्रिकचेन: रियल एस्टेट में फ्रैक्शनल ओनरशिप की सुविधा दे रहा है
- सेंसऑरिजिनल टेक्नोलॉजीज: नकली सामान की समस्या से निपटने के लिए स्मार्ट टैग्स का उपयोग कर रहा है

प्रश्न 7: STPI शिक्षा क्षेत्र और छात्रों के साथ किस तरह से जुड़ रहा है?

उत्तर: STPI का पोलिन प्रोपेल प्री-इनक्यूबेशन प्रोग्राम कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर के छात्रों को ब्लॉकचेन स्टार्टअप्स शुरू करने के लिए प्रशिक्षित करता है. इसके तहत, स्टार्टअप्स जैसे वनवर्सिटी और Ticket'D शिक्षा व टिकटिंग जैसे क्षेत्रों में आधुनिक समाधान ला रहे हैं

प्रश्न 8: क्या एपियरी को कोई राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिली है?

उत्तर: जी हाँ, एपियरी को 2024 के इंडिया ब्लॉकचेन समिट और भारत ब्लॉकचेन यात्रा में “सर्वश्रेष्ठ ब्लॉकचेन इनक्यूबेटर” का खिताब मिला है

प्रश्न 9: क्या STPI की यह पहल भारत के डिजिटल भविष्य में योगदान दे सकती है?

उत्तर: बिल्कुल. STPI उभरती तकनीकों को अपनाने वाले स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित कर रहा है, ताकि वे 1 ट्रिलियन डॉलर की विकेंद्रीकृत डिजिटल अर्थव्यवस्था का नेतृत्व कर सकें. हम नवाचार, पारदर्शिता और समान अवसर के साथ एक सुरक्षित डिजिटल भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महिला सुरक्षा से आर्थिक सशक्तिकरण तक, लता गुप्ता ने बताया दिल्ली महिला आयोग का पूरा रोडमैप

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि आयोग का फोकस केवल शिकायतों के निपटारे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं तक सीधे पहुंच बनाने, उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी समस्याओं से निपटने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी रहेगा.

25-August-2026

नेतृत्व में बदलाव: पराग साहनी कैसे THE Park New Delhi को दे रहे हैं नई दिशा

THE Park New Delhi के जनरल मैनेजर पराग साहनी ने रुहैल अमीन से 226 कमरों वाली संपत्ति के कायाकल्प और Tyde को स्वतंत्र भोजन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर बातचीत की.

25-August-2026

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

22-June-2026

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

20-June-2026

म्यूचुअल फंड और PMS के बीच नया विकल्प बनेगा SIF? JioBlackRock ने समझाया पूरा मॉडल

JioBlackRock की चीफ क्लाइंट ऑफिसर कोमल नारंग ने BW हिंदी से की खास बातचीत में कंपनी की निवेश रणनीति, AI और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल, भारतीय निवेशकों की बदलती जरूरतों और मौजूदा वैश्विक हालात में निवेश के सही तरीके पर विस्तार से अपनी बात रखी.

08-May-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago