होम / साक्षात्कार / चांदनी नाथ इसरानी ने भारत में Ladurée को कैसे किफायती बनाया? जानिए उनकी ही जुबानी

चांदनी नाथ इसरानी ने भारत में Ladurée को कैसे किफायती बनाया? जानिए उनकी ही जुबानी

Businessworld ने विजिनरी उद्यमी से उनकी लग्जरी ब्रांड बनाने की यात्रा और खास फूड को आम लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर बातचीत की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

चांदनी नाथ इसरानी, जो भारत में Laduree ब्रांड की सफलता के पीछे की ताकत हैं, लग्जरी को F&B (फूड और बेवरेज) सेक्टर में एक नई पहचान दे रही हैं. उन्होंने 2021 से अब तक भारत में Laduree के चार सफल आउटलेट शुरू किए हैं. इसरानी भारतीय बाजार में फ्रेंच पेस्ट्री और डेलिकेसीज़ को लाने में अहम भूमिका निभा रही हैं. BW बिजनेसवर्ल्ड ने इस प्रेरणादायक आंत्रप्रेन्युअर से उनकी यात्रा और भारत में लग्जरी फूड को आम लोगों तक पहुंचाने की उनकी रणनीति के बारे में बातचीत की.

भारत में Laduree लाने में आपको किन बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा?

सच कहूं तो यह सफर बहुत चुनौतीपूर्ण था! एक महिला आंत्रप्रेन्युअर के रूप में मुझे इस इंडस्ट्री में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. कई लोगों को लगता था कि मैं Laduree जैसे बड़े ब्रांड को संभाल नहीं पाऊंगी, खासकर क्योंकि मुझे F&B सेक्टर का पहले से कोई अनुभव नहीं था और जब मैंने महामारी के समय ब्रांड लॉन्च किया, तो सभी ने कहा कि मैं पागल हूं! उस समय जोखिम और अनिश्चितता बहुत ज्यादा थी. मुझे अच्छी तरह याद है कि जब हमारे पहले शिपमेंट में पेरिस से मैकरॉन और पेस्ट्री आईं, तभी भारत में डेल्टा लहर ने दस्तक दी. यह बहुत तनावपूर्ण समय था, और मुझे कई लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल समस्याओं को संभालना पड़ा.  

कुछ चीजें थीं जो इस सफर में मददगार रहीं. सबसे पहले, मुझे एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम मिला, खासकर मेरे पति का, जिन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास किया और मेरे विजन को पूरा करने के लिए प्रेरित किया. दूसरा, मुझे Laduree ब्रांड के लिए जबरदस्त जुनून था और मुझे पता था कि इसे भारत में क्या बनाना है। तीसरा, मैं मेहनत करने से डरती नहीं हूं और चुनौतियों से सीखकर खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. महामारी के दौरान मैंने F&B इंडस्ट्री को गहराई से समझने के लिए काफी रिसर्च की और अंत में, मैंने कभी क्वालिटी से समझौता नहीं किया. चाहे हालात जैसे भी हों, मैंने हमेशा बेहतरीन सामग्री का उपयोग करने और अपने प्रोडक्ट्स के लिए उच्चतम मानक बनाए रखने पर जोर दिया.

आपके पास F&B का कोई अनुभव नहीं था, फिर आपने Laduree के चेयरमैन डेविड होल्डर को पार्टनर बनने के लिए कैसे राजी किया?  

मुझे लगता है कि उन्होंने मेरे जुनून और दृढ़ संकल्प को देखा. मैं पेरिस गई थी, जहां मैंने एक बहुत ही अच्छे से तैयार किया हुआ बिजनेस प्लान और भारत में लैदुरी का एक साफ-सुथरा विजन पेश किया. मेरा मकसद था ऐसा अनुभव देना, जो भारतीय ग्राहकों को जोड़ सके. डेविड होल्डर बहुत खुले विचारों वाले थे और उन्होंने मेरे अंदर ब्रांड के लिए वही जुनून देखा. उन्होंने बाद में हमारी मुलाकात को "बॉलीवुड स्टोरी" कहा, जो मुझे बहुत प्यारा लगा. उन्होंने मेरे सामर्थ्य पर विश्वास किया, और मैं उनके भरोसे के लिए बहुत आभारी हूं.  

दिल्ली में Laduree का पहला आउटलेट खोलने के लिए आपने लोकेशन कैसे चुनी?

जब हम इस जगह को डिज़ाइन कर रहे थे, तो हम एक ऐसी लोकेशन चाहते थे जो दिल्ली की विरासत और उसकी खासियत को पूरी तरह से दर्शाए. Laduree एक प्रतिष्ठित ब्रांड है, तो इसे एक खास जगह की जरूरत थी. खान मार्केट तुरंत दिमाग में आया क्योंकि वहां का ऐतिहासिक आकर्षण और जीवंतता इसे अलग बनाती है. हमने एक पुरानी पेरिसियन पेस्ट्री शॉप जैसा माहौल बनाने की कोशिश की, जिसमें पारंपरिक भारतीय डिजाइन जैसे जूट की छत का इस्तेमाल भी किया गया, जो भारत में सदियों से प्रचलित है.

आप बाजार में प्रतिस्पर्धा का सामना कैसे करती हैं? और Laduree को लग्जरी ब्रांड्स की भीड़ में अलग क्या बनाता है? 

प्रतिस्पर्धा अच्छी चीज़ है; यह आपको सतर्क रखती है! लेकिन मैं ज्यादा ध्यान नहीं देती कि दूसरे ब्रांड क्या कर रहे हैं. मेरा पूरा फोकस लैदुरी पर है और इसे बेहतर बनाने और नई चीजें लाने पर है. मैं मानती हूं कि हमारी सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा खुद हम हैं. हमें अपनी सीमाओं को बढ़ाते रहना है, उम्मीदों से बेहतर करना है, और Laduree की विरासत के साथ सच्चे बने रहना है.  

Laduree की खासियत कई चीजों में है. सबसे पहले, इसका समृद्ध इतिहास और विरासत. 170 से ज्यादा सालों से लैदुरी बेहतरीन पेस्ट्री और फ्रेंच परंपरा का प्रतीक है. हम इस विरासत को भारत में लाते हैं और इसे सुलभ भी बनाते हैं. हमारे प्रोडक्ट्स की कीमतें यूएई और यूके से भी कम या बराबर हैं. हम गुणवत्ता पर बहुत ध्यान देते हैं, जैसे कि ऑर्गेनिक चिकन और ताजी, स्थानीय सब्जियां. साथ ही, हम भारतीय बाजार के मुताबिक चीजें बदलते हैं. हमने "कैफे नेक्स्ट डोर" जैसी अवधारणाएं पेश की हैं, जो एक कैजुअल और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करती हैं, खासतौर पर व्यस्त जीवनशैली वाले ग्राहकों के लिए. 

नए शहरों और जगहों में विस्तार करते हुए Laduree की स्थायी वृद्धि को कैसे सुनिश्चित करती हैं?

स्थायी वृद्धि हमारी प्राथमिकता है, हम अपने विस्तार के लिए बहुत रणनीतिक रूप से काम करते हैं. लोकेशन का चयन करते समय हम उसकी विजिबिलिटी, फुटफॉल, और किराए जैसे कारकों को ध्यान में रखते हैं. हम अलग-अलग स्टोर फॉर्मेट का इस्तेमाल करते हैं – जैसे फाइन डाइनिंग के लिए सैलून, मैकरॉन के लिए कार्ट, रिटेल कियोस्क और कैफे – ताकि अलग-अलग जरूरतों और बजट को पूरा किया जा सके, ऑपरेशनल कुशलता भी जरूरी है. हम कचरे को कम करते हैं, सप्लाई चेन को बेहतर बनाते हैं, और अपने प्रदर्शन का लगातार विश्लेषण करते हैं ताकि हमारा बिजनेस मुनाफे में और कुशलतापूर्वक चले.

आपने भारत में Laduree के ग्राहकों के बारे में क्या देखा है?

यह देखना बहुत दिलचस्प रहा है कि भारतीय ग्राहकों के साथ Laduree कैसे जुड़ गया है. Laduree एक ऐसा ब्रांड है, जो लोगों के लिए प्रेरणादायक है. इसकी विरासत, पेरिस की सुंदरता से जुड़ाव, और हमारे प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता लोगों को बहुत आकर्षित करती है.  

लेकिन मैं चाहती हूं कि Laduree ऐसा ब्रांड बने, जिसे हर कोई एंजॉय कर सके. हमारा उद्देश्य एक "बॉर्डरलेस एक्सपीरियंस" देना है, जहां लोग पेरिस का स्वाद ले सकें, बिना वहां जाए. भारतीय ग्राहक बहुत समझदार और क्वालिटी को महत्व देने वाले हैं. वे अपने पैसे का सही इस्तेमाल चाहते हैं और बेहतरीन गुणवत्ता की सराहना करते हैं. इसके अलावा, वे बहुत जुड़े हुए हैं! हमें सोशल मीडिया पर बहुत सारा फीडबैक मिलता है, जिससे हमें समझने में मदद मिलती है कि हमारे ग्राहक क्या चाहते हैं और हम कैसे सुधार कर सकते हैं.

Laduree इंडिया को चलाने के लिए आपने जरूरी प्रशासनिक और उद्यमी कौशल कैसे विकसित किए?

मैं लगातार सीखने में विश्वास रखती हूं. जब मैंने यह चैलेंज लिया, तो मुझे पता था कि मुझे बहुत कुछ सीखना है. मैंने रिसर्च में खुद को डुबो दिया, किताबें पढ़ीं, वर्कशॉप में भाग लिया, और इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से बातचीत की. मुझे नंबर और फाइनेंशियल मैनेजमेंट की तरफ स्वाभाविक झुकाव है, जो किसी भी उद्यमी के लिए जरूरी है. मैं हमारी ऑपरेशन्स पर नजर रखती हूं, परफॉर्मेंस को ट्रैक करती हूं, और यह सुनिश्चित करती हूं कि हमारा बिजनेस वित्तीय रूप से मजबूत हो. इसका श्रेय मेरे पिता को भी जाता है, जिन्होंने बचपन से ही मुझे बिजनेस समझने का गुण सिखाया.

आप Laduree के लिए अपने जुनून,  एक मां और उद्यमी की जिम्मेदारियों को कैसे संतुलित करती हैं?

यह सच में संतुलन बनाने का काम है! लेकिन मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसा काम मिला है, जिसे मैं सच में प्यार करती हूं. Laduree के लिए मेरा जुनून मुझे लंबे समय तक काम करने और चुनौतियों से पार पाने की ऊर्जा और प्रेरणा देता है. मैं समय का कुशल प्रबंधन करती हूं, मैं अपना दिन इस तरह से प्लान करती हूं कि काम और परिवार दोनों के लिए समय निकाल सकूं. मेरे पास एक शानदार टीम है जो मुझे सपोर्ट करती है. मैं अक्सर अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के कारण रात में कॉल्स और मीटिंग्स करती हूं. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे यह सब बहुत पसंद है.
 


टैग्स Ladurée
सम्बंधित खबरें

महिला सुरक्षा से आर्थिक सशक्तिकरण तक, लता गुप्ता ने बताया दिल्ली महिला आयोग का पूरा रोडमैप

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि आयोग का फोकस केवल शिकायतों के निपटारे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं तक सीधे पहुंच बनाने, उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी समस्याओं से निपटने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी रहेगा.

25-August-2026

नेतृत्व में बदलाव: पराग साहनी कैसे THE Park New Delhi को दे रहे हैं नई दिशा

THE Park New Delhi के जनरल मैनेजर पराग साहनी ने रुहैल अमीन से 226 कमरों वाली संपत्ति के कायाकल्प और Tyde को स्वतंत्र भोजन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर बातचीत की.

25-August-2026

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

22-June-2026

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

20-June-2026

म्यूचुअल फंड और PMS के बीच नया विकल्प बनेगा SIF? JioBlackRock ने समझाया पूरा मॉडल

JioBlackRock की चीफ क्लाइंट ऑफिसर कोमल नारंग ने BW हिंदी से की खास बातचीत में कंपनी की निवेश रणनीति, AI और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल, भारतीय निवेशकों की बदलती जरूरतों और मौजूदा वैश्विक हालात में निवेश के सही तरीके पर विस्तार से अपनी बात रखी.

08-May-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

44 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

12 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago