होम / हेल्थ / इस कंपनी ने स्टाफ को दिया फिटनेस चैलेंज, वजन घटाओ, 10 लाख ले जाओ

इस कंपनी ने स्टाफ को दिया फिटनेस चैलेंज, वजन घटाओ, 10 लाख ले जाओ

कंपनी का मानना है कि इससे स्टाफ को फिट रहने के लिए मोटिवेट किया जा सकेगा. कंपनी के सीईओ ने बताया है कि वो कैसे अपने वजन को नियंत्रित कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अपने कर्मचारियों की फिटनेस को लेकर आजकल कंपनियां गंभीर हो गई हैं. क्योंकि वह समझती हैं कि फिट स्टाफ ही बेस्ट परफॉरमेंस दे सकता है. ऑनलाइन ब्रोकरेज कंपनी जेरोधा (Zerodha) ने अपने कर्मचारियों को फिट रखने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला है.

एक्टिविटीज़ की लिस्ट तैयार
कंपनी ने अपने स्टाफ के लिए एक फिटनेस चैलेंज पेश किया है. जिसमें कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की एक लंबी सूची शामिल है. इस चुनौती को पूरा करने वाले कर्मचारियों को इंसेटिव दिया जाएगा. इसके अलावा, एक भाग्यशाली प्रतिभागी को 10 लाख रुपए का इनाम भी मिल सकता है. कंपनी का मानना है कि इससे स्टाफ को फिट रहने के लिए मोटिवेट किया जा सकेगा.

जलानी होंगी इतनी कैलोरी
मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के सीईओ नितिन कामथ के हवाले से बताया गया है कि इस चैलेंज में कर्मचारियों को प्रति दिन कम से कम 350 कैलोरी जलानी होंगी. कंपनी के फिटनेस ट्रैकर्स पर डेली गोल निर्धारित करने का भी ऑप्शन मिलेगा. अगले वर्ष के 90% दिनों में जो भी लक्ष्य निर्धारित किया जाता है उसे पूरा करने वाले को एक महीने का वेतन बोनस के रूप में दिया जाएगा. इसके साथ ही लकी ड्रॉ में किसी भाग्यशाली विजेता को मोटिवेशन किकर के रूप में 10 लाख का प्रोत्साहन भी मिलेगा.

CEO ने दिया अपना उदाहरण
कामत ने कहा कि उनकी कंपनी घर से काम करते हुए एक्टिव बने रहने के लिए प्रोत्साहित करने के हर संभव प्रयास कर रही है. एक सोशल मीडिया पोस्ट में ज़ेरोधा ने लिखा है, 'कोविड के बाद मेरा वजन बढ़ गया था, लेकिन अब मैंने इसे काफी कंट्रोल कर लिया है. मैं अपनी एक्टिविटी को ट्रैक करता हूं और इससे वजन नियंत्रित रखने में आसानी होती है. मैंने हर दिन कैलोरी घटाने के अपने लक्ष्य को धीरे-धीरे बढ़ाकर 1000 कर लिया है'.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 minute ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

8 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

17 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago